श्री गंगानगर

विधायक ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास

- सहकारी समिति में दुकानों व गोदामों का भी किया लोकार्पण  
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2017, 11:39 AM IST
mla inauguration of link road in lalgarh jattan
mla inauguration of link road in lalgarh jattan

विकास अधिकारी सादुलशहर भी रहे मौजूद

लालगढ़ जाटान. गांव में आज सादुलशहर विधायक गुरजंट सिंह बराड़ ने इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास व सहकारी समिति में दुकानों व गोदामों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री स्वच्छ ग्राम योजना के अंतर्गत बनने वाली 1 किलोमीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया। ग्राम पंचायत की बंजारा कॉलोनी में सड़क कच्ची होने के कारण वहां रहने वाली लोगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसलिए ग्राम पंचायत ने 14 लाख 95 हजार की लागत से बनने वाली इस सडक को बनाने का प्रस्ताव लिया।

जिस का शिलान्यास आज विधायक सादुलशहर द्वारा किया गया। इस मौके पर विकास अधिकारी सादुलशहर, नायब तहसीलदार लालगढ़, सरपंच भारती गोदारा, पूर्व सरपंच मोहनलाल किरोड़ीवाल व अन्य जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण मौजूद थे। इसके बाद में विधायक ने किसान ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड में एन सी डी सी आई दिल्ली व राजस्थान सरकार द्वारा प्रायोजित आईसीडीपी के तहत 27 लाख 50 हजार की लागत से बने 2 गोदामों व 7 दुकानों का लोकार्पण किया।

इस मौके पर विकास अधिकारी सादुलशहर, उप प्रधान पंचायत समिति सादुलशहर, श्री बलविंदर सिंह गिल प्रबंधक समग्र सहकारी विकास योजना, दलीप कुमार सुथार अध्यक्ष सहकारी समिति, संचालक मंडल समिति व्यवस्थापक महेंद्र कुमार जाखड़ व उपाध्यक्ष मनदीप कौर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर सहकारी समिति में समारोह का आयोजन किया गया तथा चाय नाश्ते का प्रबंध भी किया गया। दलीप सुथार ने बताया कि इससे सहकारी समिति की निजी आय बढ़ेगी तथा बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Read more:-

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान