श्री गंगानगर

अधिकांश ट्रांसफार्मर के पैनल खुले, फ्यूज नीचे

-शहर में हर गली-चौराहे, मोड़ पर ट्रांसफार्मर के पैनल बॉक्स और फ्यूज खुले पड़े हैं। इनकी चपेट में आकर आए दिन हादसे भी होते हैं
2 min read
• •
Updated: 1 May 2018, 11:20 AM IST
tranceformer

श्रीगंगानगर.

शहर में हर गली-चौराहे, मोड़ पर ट्रांसफार्मर के पैनल बॉक्स और फ्यूज खुले पड़े हैं। इनकी चपेट में आकर आए दिन हादसे भी होते हैं, लेकिन लगता है कि डिस्कॉम के अधिकारियों को परवाह नहीं है। सेतिया फॉर्म के समीप खेत्रपाल मंदिर रोड पर शनिवार रात बाइक सवार युवक के खुले पैनल में टकरा जाने से उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद सोमवार को 'पत्रिका टीमÓ ने शहर का दौरा किया तो खुले ट्रांसफार्मरों पर काफी जगह मौत मंडराती नजर आई। भाजपा एससी मोर्चा के नगर मण्डल अध्यक्ष बंटी मौर्य ने बताया कि शिष्टमंडल ने शहर में विद्युत निगम के खुले फ्यूज बॉक्सों व तारों को ढकने की भी मांग भी की है।


रवींद्र पथ, सिविल लाइन रोड, पुरानी आबादी पुलिस थाने के पास, ब्लॉक एरिया, स्वामी दयानंद मार्ग सहित अनेक जगह पैनल खुले पड़े हैं। कई जगह तो ट्रांसफार्मर के नजदीक लगे फ्यूज इतने नीचे थे कि चार-पांच वर्ष के बालक का हाथ भी इन तक आसानी से पहुंच जाए।

'दीपक के परिजनों को मुआवजा मिले मुआवजा
भाजपा नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष अमित चलाना और श्रीविश्वकर्मा टू व्हीलर मिस्त्री यूनियन के अध्यक्ष महेन्द्रपाल के नेतृत्व में एक शिष्टमण्डल सोमवार को विद्युत निगम के अधीक्षण अभियन्ता से मिला और ट्रांसफार्मर के कारण जिंदगी से हाथ धोने वाले दीपक वर्मा के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। भाजपा एससी मोर्चा के नगर मण्डल अध्यक्ष बंटी मौर्य ने बताया कि शिष्टमंडल ने शहर में विद्युत निगम के खुले फ्यूज बॉक्सों व तारों को ढकने की भी मांग भी की है।

यहां भी पढ़े

आज सीज होगा होटल लैंडमार्क - https://goo.gl/zVm6Gk

बारात के लिए पसंद नहीं रोडवेज बसें - https://goo.gl/qssGqV

तापीय परियोजना में छह कोल रैक पहुंचे, मिली राहत - https://goo.gl/CoaBgH

मंडी के गेट को किया बंद - https://goo.gl/WLR6n3

घर से लापता प्रोपर्टी डीलर का शव नहर में मिला - https://goo.gl/jdSGyv

Published on: