श्री गंगानगर

विवाहिता ने डेढ़ वर्षीय पुत्र सहित इन्दिरागांधी नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी

छतरगढ पुलिस थाना अधीन इन्दिरा गांधी नहर मुख्य शाखा के आरडी 507 हेड के पास एक विवाहिता युवती ने अपने डेढ वर्षीय पुत्र सहित नहर में छलांग लगा दी।
2 min read
• •
Updated: 3 Feb 2023, 5:32 PM IST
Mother and Son Missing Indira Gandhi Canal Search Operation

घड़साना (श्रीगंगानगर)। उपखंड क्षेत्र से सटते छतरगढ पुलिस थाना अधीन इन्दिरा गांधी नहर मुख्य शाखा के आरडी 507 हेड के पास एक विवाहिता युवती ने अपने डेढ वर्षीय पुत्र सहित नहर में छलांग लगा दी। यह घटना मंगलवार को हुई। 36 घंटे बीत जाने के बाद भी विवाहिता व उसके पुत्र का पता नहीं चल सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक महिला के मुख्य इंदिरा गांधी नहर में बेटे साथ छलांग लगाने के दौरान देखा था। विवाहिता के अपने पुत्र के साथ छलांग लगाने आशंका को लेकर छतरगढ़ पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने गुरुवार को दूसरे दिन भी तलाशी अभियान जारी रखा। बुधवार को सूर्यास्त होने तक एसडीआरएफ टीम को मां बेटे को नहर में तलाशी अभियान दौरान कोई सफलता हाथ नहीं लेगी।

थानाधिकारी जय कुमार भादू ने बताया कि घड़साना उपखंड के रावला तहसील के सीमांत गांव 12 केएनडी रावला मंडी निवासी अनिता (23) पत्नी सोनू कुमार मेघवाल मंगलवार को अपने पीहर 5 जीएम राणेर से छतरगढ़ से होकर 12 केएनडी जाने के लिए सवार हुई थी। विवाहिता अपने डेढ़ वर्षीय बेटे साहिल के साथ ससुराल 12 केएनडी रावला मंडी जाने के लिए बस में बैठी थी।

पीहर से बीस पच्चीस किमी सफर करने के बाद आरडी 507 हैड पर निजी बस से उतर गई। बस से उतर कर वह अपने बेटे के साथ नजदीकी मुख्य इंदिरा गांधी नहर के पटड़े पर पहुंच गई। पटड़े से कुछ दूरी पर एक पेड़ नीचे अपना बैग, मोबाइल आदि रखकर अपने बेटे सहित नहर में छलांग लगा ली। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस तथा उसके परिजनों को दी।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मुख्य नहर के पटड़े पर किसी महिला का बैग जिसमें उसके कपड़े व मोबाइल पड़े है। सूचना मिलने पर छतरगढ थानाधिकारी जयकुमार भादू, एएसआइ काशीराम कस्वां सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने नहर में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी था।

Updated on:
3 Feb 2023, 5:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला