श्री गंगानगर

सरहद से समुद्र तक मोटरसाइकिल रैली बीकानेर रवाना

-रैली का समापन एक फरवरी को भारतीय तटरक्षक के स्थापना दिवस के दिन गेट-वे ऑफ इंडिया, मुंबई में होगा
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jan 2025, 6:41 PM IST
सरहद से समुद्र तक मोटरसाइकिल रैली बीकानेर रवाना
श्रीगंगानगर. रैली रवाना होने से पूर्व शामिल जवान और सेना केे अधिकारी व अन्य। ( नीचे) साधुवाली छावनी से अमोघ डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग रैली को झंडा दिखाकर रवाना करते हुए।

श्रीगंगानगर. भारतीय तटरक्षक (इंडियन कोस्टगार्ड) के 49वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अटारी बॉर्डर,अमृतसर से गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई तक निकाली जा रही मोटरसाइकिल रैली शुक्रवार को बीकानेर के लिए रवाना हो गई। सरहद से समुद्र तक नाम से निकाली जा रही रैली के तहत शुक्रवार को सुबह साढ़े सात बजे से नौ बजे तक श्रीकरणपुर रोड एक स्थित स्कूल में कार्यक्रम हुआ। रैली में शामिल जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद किया। इसके बाद साढ़े दस बजे के करीब साधुवाली छावनी से अमोघ डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने रैली को झंडा दिखाकर बीकानेर के लिए रवाना किया

अभियानों के प्रति जागरुकता बढ़ाने का प्रयास

डिप्टी कमांडेंट गौरव आचार्य के अनुसार यह रैली भारत सरकार के दृष्टिकोण जैसे एक पेड़ मां के नाम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान और अन्य अभियानों के प्रति जागरुकता बढ़ाने का प्रयास है। साथ ही स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ संवादात्मक सत्र होता है, जिसमें भारतीय तटरक्षक बल में जीवन, इसके मूल्यों और पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अवसरों की जानकारी साझा की जाती है। उन्होंने बताया कि रैली का समापन एक फरवरी को भारतीय तटरक्षक के स्थापना दिवस के दिन गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई में होगा। यात्रा 22 जनवरी को अटारी बॉर्डर अमृतसर से शुरू हुई थी।

Updated on:
24 Jan 2025, 6:41 PM IST
Published on: