श्री गंगानगर

Video: नगरपालिका अब वार्डों में चलाएगी अतिक्रमण हटाने का अभियान

नगरपालिका की ओर से अब वार्डों में अवैध अतिक्रमण हटाने की तैयारी चल रही है। इस अभियान के तहत अब सडक़ों पर आवाजाही में अवरूद्ध बन रही थडियों
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2017, 6:45 AM IST
encroachment campaign
नगरपालिका अब वार्डों में चलाएगी अतिक्रमण हटाने का अभियान

सूरतगढ़.

नगरपालिका की ओर से अब वार्डों में अवैध अतिक्रमण हटाने की तैयारी चल रही है। इस अभियान के तहत अब सडक़ों पर आवाजाही में अवरूद्ध बन रही थडियों तथा नालियों के ऊपर बने अतिक्रमणों को हटाया जाएगा। इसके लिए नगरपालिका की ओर से वार्डो में मुनियादी का कार्य सोमवार से प्रारम्भ होगा। नगरपालिका की ओर से गौरव पथ निर्माण के तहत सडक़ किनारे दुकानों के आगे बनी थडिय़ा हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत राठी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से बाजार तक एक तरफ की दुकानों की थडियों को हटाया जा चुका है। इसके साथ ही नाला निर्माण भी युद्ध गति से चल रहा है।

नगरपालिका अब एक्शन प्लान के तहत वार्डों में भी गलियों में अवरोधक बने रैम्पों के साथ साथ नालियों के ऊपर बने अवैध निर्माण कार्यों को भी हटाएगी। इसके लिए सोमवार से वार्डो में मुनियादी करवाई जाएगी। मुनियादी के बाद किसी भी अतिक्रमणकारी को अलग से नोटिस जारी नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में अवरोध खड़ा करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक साथ पांच वार्डो में चलेगा अभियान नगरपालिका के अधिकारियों की माने तो नगरपालिका क्षेत्र में वार्ड ३५ है। एक एक वार्ड में अभियान चलाने में अधिक समय लगेगा।

इस समस्या का समाधान के लिए नगरपालिका एक साथ पांच पांच वार्ड में यह अभियान चलाएगी। इसके लिए सहायक अभियंता तरसेम अरोडा के नेतृत्व में गठित अतिक्रमण हटाओ दस्ते को तैयार रहने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। खुलेगी सडक़, मिलेगी राहत शहरवासियों का कहना है कि वार्डो की गलियों में नागरिकों ने घरों के आगे रैम्प इतने बड़े कर लिए है। इससे गलिया सिकुड़ गई है और आवाजाही करने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अभियान से सडक़ें पहले से ज्यादा खुली हो जाएगी और वाहन चालकों को भी राहत प्रदान करेगी।

गलियों में हटाएगे अतिक्रमण

नगरपालिका की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओं अभियान के तहत अब वार्डो की गलियों में बने अवैध रैम्प व नालियों पर हुए अतिक्रमणों को भी हटाया जाएगा।- जुबैर खान, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका, सूरतगढ़

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: पाक में बैठा ‘उमर चाचा’ कौन? RDX और हथियार तस्करी के सरगना कुलवंत सिंह सुक्खा पर ISI कनेक्शन का शक

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट

श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची