श्री गंगानगर

‘कोचुवेली और नांदेड़ एक्सप्रेस को गंगानगर तक विस्तारित किया जाएगा’

- डीआरएम ने किया मैकेनाइज्ड लांड्री भवन का शिलान्यास  
2 min read
demo pic
demo pic

श्रीगंगानगर.

बीकानेर-कोचुवेली और बीकानेर-नांदेड़ के बीच चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस को श्रीगंगानगर तक विस्तारित किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार सुबह मंडल रेल प्रबंधक एके दूबे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों ट्रेनों को गंगानगर तक विस्तारित करने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही दोनों ट्रेनों का संचालन शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। डीआरएम ने बताया कि श्रीगंगानगर से सीकर के लिए रैक की उपलब्धता होते ही सवारी गाड़ी चलाई जाएगी।

डीआरएम ने स्टेशन परिसर में 21.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मैकेनाइज्ड लांड्री भवन का भी शिलान्यास किया। दूबे ने कहा कि यह आधुनिक लांड्री चार से छह माह के बीच बनकर तैयार हो जाएगी। समारोह में सीनियर डीएमई पुष्कर सिंगला ने बताया कि मैकेनाइज्ड लांड्री के लिए भूमि रेलवे ने दी है और इस पर भवन का निर्माण एलवी ग्रुप करवाएगा। शुरूआत में इस लांड्री की क्षमता दो टन होगी और इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर छह टन तक किया जाएगा।

नई यात्री गाडिय़ां शुरू होने की संभावनाएं

श्रीगंगानगर में नई वाशिंग लाइन के निर्माण के साथ ही नई यात्री गाडिय़ां शुरू होने की संभावनाएं बढ़ गई है। इसी के दृष्टिगत मैकेनाइज्ड लांड्री का निर्माण किया जा रहा है। लांड्री भवन में एलवी शिंदे ग्रुप मशीनें लगाएगा और वह बिजली-पानी का भी भुगतान करेगा। रेलवे बेडरोल की धुलाई का खर्च शिंदे ग्रुप को देगा। इस तरह की लांड्री देश भर में 12-13 स्थानों पर संचालित हैं।

राजस्थान में जयपुर के बाद यह दूसरा प्रोजेक्ट है। समारोह में एडीएन अवधेश मीणा, सीडीओ कैलाशचन्द्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक डीके त्यागी, भाजपा नेता प्रहलादराय टाक, हरभगवानसिंह बराड़, प्रदीप धरेड़, सीता राम बिश्नोई, बंशीधर जिन्दल आदि मौजूद थे।

Published on:
18 Jun 2018 07:44 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद