श्री गंगानगर

झाड़-झंखाड़ नहीं, अब साफ स्वच्छ खेल मैदान

-डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में तैयार हुआ खेल मैदान-पहले आधे से अधिक हिस्से पर थीं झाडिय़ा
1 minute read
• •
Updated: 2 May 2018, 9:00 AM IST
play ground
Kata POR against the beneficiaries of the PM housing that is building the brick in the Forest Department

श्रीगंगानगर.

डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान का नाम आते ही बहुत सारे झाड़ झंखाड़ से ढके भूखंड और इसके साथ लगे ऐसे हिस्से की तसवीर उभरती थी जिसमें थोड़े बहुत खेल आयोजन हो सकें लेकिन अब ऐसा नहीं है। कॉलेज ने इस खेल मैदान की सुध ली है और अब कॉलेज का खेल मैदान बेहद साफ हो गया है तथा इसमें खेल सुविधाओं के विस्तार की तैयारी की जा रही है। कॉलेज मैदान के बड़े हिस्से को पूर्व में कचरे के ढेर में बदल दिया गया था।

मैदान के पीछे की तरफ बनी दीवार पार कर लोग इसे शौचालय की तरह उपयोग करने लगे थे। इसके साथ ही यहां उगी बड़ी झाडिय़ों से लोगों के लिए यह अनुपयोगी हो गया तथा यहां प्राय: मैदान के इस हिस्से तक लोग पहुंच ही नहीं पाते थे। कॉलेज का पुराना बास्केटबॉल मैदान तो पूरी तरह से इन झाडिय़ों से ही ढका था तथा इस तकपहुंच पाना भी मुश्किल था।

अब है खेल मैदान के विस्तार की योजना
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएस राजावत बताते हैं कि अब कॉलेज के खेल मैदान के विस्तार की योजना है। इसके तहत मैदान को साफ करवाया गया है। अब इसमें अलग-अलग खेलों के अनुसार मैदान तैयार करवाए जाएंगे जिससे कि खिलाडिय़ों को लाभ हो सके। इसके साथ ही विकास फंड से राशि का उपयोग कर कॉलेज में दो से तीन पार्क भी विकसित करने की तैयारी की गई है। इस पर कार्य किया जा रहा है।


शुरू में हुआ था विरोध
कॉलेज के व्याख्याता बताते हैं कि कॉलेज के मैदान को सही करवाने के लिए जब प्रयास शुरू किए गए तो शुरुआत में आसपास के लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा लेकिन बाद में सरकारी भूमि का हवाला देकर समझाइश की गई। उन्हें बताया गया कि खेल सुविधाएं विकसित होने पर खिलाडिय़ों को लाभ होगा।

Published on: