श्री गंगानगर

अब नहीं मिलेगा फ्री में राशन, राशन कार्ड से हटा लिए जाएंगे नाम यदि नहीं करवाया ये काम

Sri Ganganagar News Update : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में ई-केवाईसी नहीं करवाने वालों को नवंबर माह से राशन नहीं मिलेगा।
2 min read
Feature image

Sri Ganganagar News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में ई-केवाईसी नहीं करवाने वालों को नवंबर माह से राशन नहीं मिलेगा। ई-केवाईसी नहीं करवाने पर राशन कार्डों से जो नाम हटाए जाएंगे, उनके स्थान पर नए नाम जोड़े जाएंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने यह जानकारी पत्रिका से बातचीत में दी।

उन्होंने बताया कि अभी तक जिनकी ई-केवाईसी नहीं हुई है उन्हें अक्टूबर माह में तो राशन मिल जाएगा लेकिन नवंबर में राशन की सुविधा बंद हो जाएगी। प्रभारी मंत्री ने बताया कि नवंबर से ही प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नए नाम जोड़ने में पारदर्शिता बरती जाएगी। जो पात्र हैं, उन्हें योजना का लाभ मिले, इसके लिए ग्राम स्तर पर चार सदस्य की समिति बनाकर सभी सदस्यों की अनुशंसा पर ही नए नाम जोड़े जाएंगे।

दस लाख नए नाम जोड़े

प्रभारी मंत्री गोदारा ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में 10 लाख नए नाम जोड़े गए हैं। सक्षम लोगों के योजना से बाहर होने पर होने पर यह नाम जुड़े हैं। इनमें 1 लाख 70 हजार दिव्यांग, नव विवाहित महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। भविष्य में हमारी योजना विधवा महिलाओं, कचरा बीनने वाले और घुमन्तू परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ने की है।

ये लोग लिस्ट से बाहर

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि जिनके पास निजी वाहन के रूप में चौपहिया वाहन है उन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से बाहर कर दिया जाएगा। उनकी जगह वंचितों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। चौपहिया वाहनों में ट्रैक्टर और कॉमर्शियल वाहन शामिल नहीं है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में ई-केवाईसी जरूरी

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में राशन पाने के पात्र परिवारों के लिए पोस मशीन के जरिए राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी जरूरी है। जिले में अब तक बायोमेट्रिक सत्यापन से 85.16 प्रतिशत सदस्यों की ई-केवाईसी हो चुकी है। ई-केवाईसी सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना में की जा रही है। जिले में राशन कार्ड धारकों की संख्या 7 लाख 28 हजार 635 है। इनमें से 6 लाख 20 हजार 529 राशन कार्डों की ई-केवाईसी का काम पूरा हो चुका है।

Updated on:
12 Sept 2024 03:46 pm
Published on:
12 Sept 2024 03:46 pm
Also Read
View All
राजस्थान: भारत-पाक सीमा पर रावला बॉर्डर बना ड्रोन तस्करी का हॉटस्पॉट, चुनाव से पहले साजिश की आशंका

Rajasthan News: देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, भारत-PAK सरहद से RDX और हथियार बरामद, 2 शख्स अरेस्ट

Hanuman Beniwal : ‘मुझे जाना पड़ रहा है’, किसान आंदोलन को अचानक बीच में क्यों छोड़ गए सांसद हनुमान बेनीवाल? जानें पूरी खबर

Rajasthan Farmers Protest: पुलिस बैरिकेड्स तोड़े, रात भर हाइवे पर पड़ाव, सांसद हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में क्यों उग्र हुआ किसान आंदोलन?

श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी: 3 होटलों के 15 ग्राहकों समेत 22 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, जानिए पूरा मामला