श्री गंगानगर

छीनी गई बकरी पाकर छलके आंसू

वृद्धा ने कहा कि पुलिस ने उसकी बकरी दिलाकर बहुत बड़ा काम किया है। वह अपनी बकरी के बिना नहीं रह सकती।
2 min read
old woman got her lost goat
old woman got her lost goat

पुलिस ने की बरामद
श्रीगंगानगर. सदर थाना क्षेत्र में रामलाल कॉलोनी नेहरा नगर से २६ दिसंबर को एक वृद्धा से छीनकर ले जाई गई एक बकरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। जब वृद्धा को पुलिस ने थाने में बुलाकर बकरी सौंपी तो वृद्धा अपनी बकरी से जाकर लिपट गई और वृद्धा की आंखों में खुशी के आंसू बह निकले। वृद्धा इतनी खुश हुई की उसने बकरी लाने वाले पुलिसकर्मी को सौ रुपए निकालकर दे दिए और सभी को चाय पिलाने के लिए कहा।

वृद्धा ने कहा कि मेरे लिए यह बकरी नहीं कामधेनू है। बकरी छीनकर ले जाने के बाद वृद्धा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित ने बताया कि रामलाल कॉलोनी निवासी सहीराम पुत्र लालचंद ने बुधवार को सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पशुपालन का काम करता है और अन्य पशुओं के साथ उसके पास एक बकरी है।

जो उसकी वृद्धा मां संभालती है। २६ दिसंबर की दोपहर को बकरी घर के बाहर बैठी हुई थी और वृद्धा मां वहां थी। इसी दौरान बाइक पर छजगरिया मोहल्ला निवासी सूखा व उसका एक साथी आया और उसकी मां को धक्का देकर बकरी को खोलकर बाइक पर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बकरी की तलाश शुरू की। पुलिस ने छजगरिया मोहल्ले में दबिश देकर आरोपित के घर से उठाई गई बकरी व एक बाइक बरामद कर ली।

पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। बकरी बरामद कर पुलिस थाने ले आई और परिवादी को सूचित किया। इस दौरान परिवादी व उसकी मां थाने पहुंचे। वृद्धा अपनी बकरी को देखकर उसे गले में लिपट गई और काफी खुश हुई। वृद्धा के खुशी के कारण आंसू झलक आए। बकरी बरामदगी में हैडकांस्टेबल सहीराम व सिपाही कृष्ण कुमार का सहयोग रहा।

Updated on:
29 Dec 2017 03:17 pm
Published on:
29 Dec 2017 03:17 pm
Also Read
View All
SriGanganagar Nikay Chunav: जिला प्रमुख की कुर्सी पर बैठेगी महिला, जानें किस नगर पालिका में कौन लड़ सकेगा चुनाव?

कम पानी, ज्यादा कमाई वाली फसल पर रोक? श्रीगंगानगर में ड्रैगन फ्रूट की खेती, किसान आगे, सरकार पीछे – परीक्षण की मांग

जिस वीडियो को हरभजन सिंह ने किया था शेयर, उसको लेकर श्रीगंगानगर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

₹3435.77 करोड़ की लागत से 320.17KM रेलमार्ग पर बिछेगी दूसरी रेललाइन, राजस्थान-हरियाणा समेत 3 राज्यों को होगा फायदा

नशे में खड़े युवकों की मेडिकल जांच से होगा नया खुलासा, पुलिस बोली-पंजाब नहीं राजस्थान का है हरभजन सिंह का शेयर Viral ‘Zombie’ Video