श्री गंगानगर

डेढ़ वर्ष की उम्र में स्केट्स बन गए साथी

-श्रीगंगानगर की हार्दिका राठी सीख रही स्केटिंग-प्रोफेशनल स्केट्स से करती है स्केटिंग

2 min read
girl

श्रीगंगानगर.

उम्र महज डेढ़ वर्ष और वह स्केट्स पर बेहद आसानी से आगे बढ़ जाती है। यह है श्रीगंगानगर की हार्दिका राठी। इस बालिका ने पंद्रह दिन के अभ्यास में इतनी अच्छी स्केटिंग सीख ली है कि अब वह धीमे सही, लेकिन स्केट्स पर आसानी से बैलेंस बना लेती है।प्रशिक्षक इसकी प्रतिभा को देखते हुए उम्मीद कर रहे हैं कि महज पंद्रह दिन में इस तरह से स्केटिंग सीख लेने वाली यह बालिका संभवत: इस उम्र की पहली प्रतिभागी हो। हालांकि, इस बारे में अभी पड़ताल की जा रही है।


प्रोफेशनल स्केट्स से शुरुआत

प्रशिक्षक अनिल सोनी बताते हैं कि उन्होंने इससे पहले एक ऐसे स्केटिंग खिलाड़ी को प्रशिक्षण दिया है जो कि पौने दो वर्ष की उम्र में स्केट्स पहन पाया। उसके बाद कई जगह नेट पर सर्च किया, लेकिन इससे कम उम्र के खिलाड़ी की जानकारी नहीं मिली। हार्दिका का बड़ा भाई स्केटिंग सीख रहा था, इस दौरान वह भी कक्षा में आई। उसे देखकर लगा कि यह बच्ची भी स्केटिंग सीख सकती है। इस पर उसकी मां गीतिका राठी और पिता डॉ. संजय राठी से बात की तो उन्होंने भी रुचि दिखाई। उनकी रुचि देखते हुए उसे स्केटिंग सिखाना शुरू किया। इस बच्ची को शुरुआत ही प्रोफेशनल स्केट्स पर करवाई गई।


लर्नर स्केट्स होते हैं भारी

सोनी बताते हैं सामान्यत: शुरुआती सीखने वाले लर्नर स्केट्स से शुरुआत करते हैं, लेकिन हार्दिका के मामले में प्रोफेशनल स्केट्स पर शुरुआत की गई। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि इन स्केट्स का वजन कम था । इन स्केट्स को लेकर शुरुआत में कुछ डर रहा, लेकिन जब हार्दिका ने एक कदम बढ़ा लिया तो फिर लगातार आगे बढ़ती गई। उसने शुरुआत घास के मैदान में की और जल्द ही वह मैदान में सीखने लगी। अब वह न केवल स्केट्स पर चलती है बल्कि राह में पड़ी वस्तु उठाकर आगे बढ़ जाती है। हार्दिका की मां गीतिका राठी बताती हैं कि हार्दिका ने जब स्केट्स पहने तो गिरने पर मैंने कभी उसे उठाया नहीं, यह खुद उठी और फिर से चल दी। इसी कारण वह लगातार आगे बढ़ती गई।

Updated on:
15 Jan 2018 10:00 pm
Published on:
15 Jan 2018 07:55 pm
Also Read
View All