
श्रीगंगानगर. श्रीकरणपुर की अन्तराष्ट्रीय बॉर्डर पर लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी मादक पदार्थ हेरोइन की तस्करी सामने आई है। अब तक तीन दिनों में करीब अस्सी करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद हो चुकी है। बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से श्रीकरणपुर क्षेत्र 1 एफसी रोही में मंगलवार को सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान खेत के पास दो पैकेट बरामद किए गए, जिनमें करीब डेढ़ किलोग्राम हेरोइन पाई गई। अधिकारियों ने बताया कि इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े सात करोड़ रुपए है। लगातार पाकिस्तान से आ रही हेरोइन की खेप से जांच एजेसियाें में खलबली मच गई है। जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने बताया कि करीब चौबीस घंटे पहले छह अप्रेल को भी इसी क्षेत्र में पाक ड्रोन से 2 किलो 340 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12 करोड़ रुपए आंकी गई थी। उस समय डिलीवरी लेने आए तस्करों के मंसूबे उस समय फेल हो गए थे जब बीएसएफ की कड़ी निगरानी हुई थी। बरामद पैकेट के पास काला बैग, जैकेट, गर्म शॉल, लोवर और दो जोड़ी जूते भी मिले थे। प्रारंभिक जांच में पता चला था कि यह हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी। श्रीकरणपुर के बॉर्डर एरिया चक एक एफ सी के खेतों में मंगलवार को सर्च ऑपरेशन किया जा रहा था, इस दौरान दो पैकेटो में करीब डेढ़ किलो हेरोइन बरामद की गई है। करीब दो दिन पहले 5 अप्रैल को करणपुर एरिया के गांव 17 ओ के पास चार युवकों से 12.167 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 60 करोड़ से अधिक बताई गई थी। यह खेप भी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई थी।
इन चार तस्करों से संयुक्त पूछताछ
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप मंगवानेे के मामले में गिरफ्तार चार तस्करों से संयुक्त पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि इन तस्करों ने अभी तक पंजाब माफिया के आकाओं के बारे में खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने आरोपियां पवन कुमार पुत्र गणेश राम वार्ड तीन गजसिंहपुर, बलजीत पुत्र गुरलाभ सिंह निवासी गांव लोहारा गजसिंहपुर, विकास जिनागल पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी दो केपीडी रावला व अमनदीप पुत्र बूटासिंह रायसिख निवासी चक पंजीके गुरुहरसहाय पंजाब को मंगलवार को संयुक्त पूछताछ केन्द्र पहुंचाया। यहां विभिन्न जांच एजेसिंया पूछताछ कर रही है। श्रीकरणपुर क्षेत्र 38 एफ की रोही में चार अप्रेल की देर रात को पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई हेरोइन की खेप को उठाकर इन तस्करों ने चक 19 ओ के एक बाग में ले गए और वहां छुप गए। लेकिन पुलिस ने पांच अ्प्रेल को अल सबेरे घेराबंदी कर इन्हें दबोच लिया था। हालांकि इस दौरान पंजाब ड्रग माफिया के दो आरोपी वहां से भागने में सफल रहे। लेकिन चारों आरोपी पकड़े गए। इन आरोपियों के कब्जे से 12.167 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
Published on:
07 Apr 2026 11:25 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
