श्री गंगानगर

होटल में हो रहा था गलत काम, पुलिस को देख मचा हड़कंप, संचालक व 12 युवक-युवती पकड़े

शहर में बस स्टैण्ड के समीप स्थित होटल हांसल में सीओ सिटी ने मय जाब्ता छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके पर होटल संचालक, छह युवतियों व इतने ही युवकों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Operator and 12 boys and girls caught in PITA act at Sri Ganganagar

श्रीगंगानगर। शहर में बस स्टैण्ड के समीप स्थित होटल हांसल में सीओ सिटी ने मय जाब्ता छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके पर होटल संचालक, छह युवतियों व इतने ही युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई इलाके में अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। यह मामला महिला थाने को सौंपा गया है।

सीओ सिटी प्रशांत कौशिक ने बताया कि लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि बस स्टैण्ड के पास हांसल होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत की पुष्टि के लिए शनिवार शाम को पहले होटल में बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। इसके बाद इशारा मिलते ही छापे की कार्रवाई की गई। होटल में छह युवतियां व छह युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। होटल से पुलिस ने सन्नी कुमार, मोनू, विकास, सुभाष, नीरज व होटल संचालक मैनेजर धीरज को गिरफ्तार किया है।

होटल संचालक करता था सैटिंग
सीओ सिटी ने बताया कि यहां आने वाले युवकों के लिए लड़कियां लाने की सैटिंग मैनेजर धीरज करता था। इसके बाद वहां कमरा लेकर रुकने वाले युवक के लिए बाहर से युवतियां बुलाई जाती थी। इस तरह यहां कई कमरे बने हुए हैं। आरोपी धीरज ग्राहक से रुपए मिलने के बाद कमरे आदि का अलग से चार्ज करता था।

पंजाब की रहने वाली हैं युवतियां
सीओ सिटी ने बताया कि होटल में छापे के दौरान कमरों में पकड़ी गई युवतियां पंजाब की रहने वाली है। इनमें कई युवतियां बठिंडा, जालंधर सहित अन्य इलाकों की रहने वाली है। पुलिस इनसे भी पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला थाना पुलिस दलालों का पता लगाएगी।

Updated on:
24 Dec 2023 05:35 pm
Published on:
24 Dec 2023 05:35 pm