श्री गंगानगर

Sriganganagar News: पाकिस्तान का नया पैंतरा, ड्रोन के जरिए अब भेज रहा हथियार; पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

पुलिस के अनुसार मामले के अनुसंधान के दौरान सामने आया है कि आरोपी जसपाल उर्फ सुखचैन से बरामद हथियार तस्करी के लिए ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगवाए गए है।

less than 1 minute read
patrika photo

श्रीगंगानगर: केसरीसिंहपुर। अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी कर मंगवाए गए दो अवैध पिस्टल पुलिस ने बरामद कर मोहल्ला निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कस्बे में स्थित धक्का बस्ती के नजदीक सड़क पर बुधवार शाम को 12 एच मोहल्ला निवासी जसपाल सिंह उर्फ सुखचैन सिंह (30 ) पुत्र जगसीर सिंह के कब्जे से 2 पिस्टल बरामद कर आरोपी को गिरतार कर उसके खिलाफ आर्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार मामले के अनुसंधान के दौरान सामने आया है कि आरोपी जसपाल उर्फ सुखचैन से बरामद हथियार तस्करी के लिए ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगवाए गए है। जिला पुलिस की विशेष टीम में शामिल आईपीएस अजय सिंह राठौड़, डीएसटी प्रभारी रामविलास बिश्नोई की टीम के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक राजाराम तथा जिला विशेष टीम के कन्हैया लाल की सूचना पर केसरीसिंहपुट की धक्का बस्ती के नजदीक आम सड़क पर कार्रवाई के दौरान पॉलिथीन की थैलियों में अलग पैक दो पिस्टल लॉडेड अवस्था में तथा जांच में 9 एमएम के पिस्टल व दो कारतूस पुलिस ने बरामद किए है।

Published on:
13 Dec 2024 01:49 pm
Also Read
View All
श्रीगंगानगर : LPG सिलेंडर की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं को मिला सस्ता विकल्प, शहर में तेजी से बढ़े पीएनजी कनेक्शन

राजस्थान के शहर में 1000 करोड़ के निवेश का यूरोपीय स्टाइल मार्केट, लग्जरी सुविधाओं के साथ लोगों को मिला रोजगार

Sri Ganganagar: कॉलेज स्टूडेंट बनकर छिपा था लॉरेंस गैंग का ईनामी बदमाश, प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग मामले में था फरार

Sri Ganganagar: शादीशुदा पड़ोसी के साथ राजस्थान में मिला पंजाब की युवती का शव, 10 दिन से लापता थे दोनों

श्रीगंगानगर में दर्दनाक हादसा, जलदाय विभाग की डिग्गी में डूबने से दो मासूमों की मौत, मचा कोहराम