श्री गंगानगर

राजस्थान भारत-पाक बॉर्डर: बीएसएफ जवानों और पाक रेंजर्स के बीच गोलीबारी

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा की बिंजौर पोस्ट पर पिलर नंबर 364 के पास पाक रेंजर्स व बीएसएफ के जवानों के बीच गोलीबारी हुई।
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2022, 1:45 PM IST
indo_pak_border_rajasthan.jpg

अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर) . भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा की बिंजौर पोस्ट पर पिलर नंबर 364 के पास शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे पाक रेंजर्स व बीएसएफ के जवानों के बीच गोलीबारी हुई। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार बीएसएफ के कुछ जवान किसान गार्ड के रूप में तारबंदी के पार किसानों को कृषि कार्य के लिए लेकर गए थे।

किसान गार्ड पर पाक रेंजर्स ने 6-7 राउंड गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ जवानों ने भी 18 राउंड फायर किया। इसके बाद पाक रेंजर्स ने गोलीबारी रोक दी। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि इसको लेकर भारत की ओर से विरोध दर्ज करवाया जा रहा है। फ्लैग मीटिंग बुलाई गई है। पहले भी प्रदेश से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ऐसी घटनाहुई है। पढे़ं अनूपगढ़ @ पेज 07

23 फरवरी 2019 को भी पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की घटना हुई थी। तब पुलवामा हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति थी। श्रीगंगागनर जिले के हिन्दुमलकोट क्षेत्र में बॉर्डर पर किसान खेतों में सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से कई राउंड फायर किए गए। किसानों ने सिंचाई के लिए बने खाळों में लेटकर जान बचाई थी। उस समय भारत की ओर से पाकिस्तान के समक्ष इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई। तब पाकिस्तानी रेंजर्स ने कुछ शिकारियों के फायर करने की बात स्वीकार की थी।

बीएसएफ का सर्च ऑपरेशन
सूचना पर बीएसएफ के समादेष्टा तरुण कुमार गौतम अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ तथा सीआइडी के इंचार्ज रायसिंह मौके पर पहुंचे। सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई। बीएसएफ के जवानों ने आस -पास के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है।

सीमा पार से घुसपैठ कराने की कोशिश, विरोध पर गोलीबारी
पुलिस उपाधीक्षक सिहाग ने बताया कि तारबंदी के उस पार किसान खेती कार्य के लिए जाते हैं। शुक्रवार को रोजाना की तरह किसान उस पार गए हुए थे। अचानक पाक की तरफ से फायरिंग की गई। इस दौरान पाक की तरफ से घुसपैठ का प्रयास किया गया है। दो पाक घुसपैठिए जीरो लाइन को पार कर भारतीय सीमा में घुस गए थे। जब किसानों ने उन्हें रोका तो पाक रेंजर्स ने कवर देने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। मौके का फायदा उठाकर दोनों पाक घुसपैठिए वापस पाकिस्तान की तरफ भाग गए। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी से किसान घबरा गए। हालांकि घुसपैठ को लेकर बीएसएफ की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। बिंजौर पोस्ट पर फायरिंग की यह पहली घटना है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट

श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले