श्री गंगानगर

भारत-पाक बॉर्डर पार कर राजस्थान में घुसी महिला, वापस पाकिस्तान लौटने से किया इनकार; बोलीं- मुझे जान से मार देंगे

भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित विजेता पोस्ट पर एक पाकिस्तानी महिला के भारतीय सीमा में प्रवेश का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Mar 2025, 1:20 PM IST
pak-border

अनूपगढ़। भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित विजेता पोस्ट पर एक पाकिस्तानी महिला के भारतीय सीमा में प्रवेश का मामला सामने आया है। अलसुबह करीब 5 बजे यह महिला तारबंदी पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गई, जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कौशिक ने बताया कि यह मामला विजेता पोस्ट का है। सुबह करीब 5 बजे पाकिस्तानी महिला ने तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश किया। लेकिन, विजेता चौकी पर तैनात जवानों ने महिला को पकड़ लिया। महिला से पूछताछ के साथ ही उसके मोबाइल की की जांच की जा रही है।

यह वीडियो भी देखें

महिला का वापस पाकिस्तान लौटने से इनकार

महिला ने अपना नाम हुमारा बताया है। वह बलूचिस्तान के केच जिले के दगरी खान गांव की रहने वाली है। महिला की उम्र करीब 32 साल है। सूत्रों के अनुसार जब जवानों ने महिला को वापस जाने के लिए कहा तो उसने पाकिस्तान लौटने से इनकार कर दिया। महिला का कहना है कि अगर वो दोबारा पाकिस्तान गई तो उसे जान से मार देंगे।

क्यों आई भारत? जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसी

अभी तक BSF अधिकारियों ने महिला को पुलिस के सुपुर्द नहीं किया है। उन्होंने कहा कि महिला से पूछताछ जारी है और सुरक्षा एजेंसियां इसकी विस्तृत जांच में जुटी हुई हैं। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि उसका भारत आने का उद्देश्य क्या था और उसके किसी संदिग्ध संगठन से संबंध हैं या नहीं।


यह भी पढ़ें

Also Read
View All
Rajasthan: ‘जिस खेत में सीमा पार से गिरी नशा की खेप… कब्जे में लेगी सरकार’, पुलिस ने जिला कलक्टर को भेजा प्रस्ताव

श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया अपडेट, होटल संचालक सहित 7 लोग डिटेन, महकदीप कौर निशाने पर

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट से ठीक पहले क्या कर रहे थे महकदीप कौर और देवेंद्र? CCTV से हुआ खुलासा

Rajasthan Panchayat Elections : ग्रामीणों ने पेश की अनूठी मिसाल, श्रीगंगानगर के इस गांव में कमलेश मेघवाल निर्विरोध चुने गए सरपंच

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले के आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा, रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक के पास मिले 2 बम, एक था एक्टिव