श्री गंगानगर

एक माह में भी नहीं सुलझी पंकज हत्याकांड की गुत्थी

- लाखों का सोना व चांदी लूटी थी
2 min read
demo pic
demo pic

श्रीगंगानगर.

बीकानेर रेंज के आईजी की देखरेख में स्पेशल सात टीमों की लगातार भाग दौड़ के बावजूद लालगढ़ जाटान थाना इलाके में बुधरवाली के समीप करीब एक माह पहले हुई सीआई के भांजे पंकज सोनी की हत्या व लूट की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। इस मामले के खुलासे के लिए करीब एक माह में पुलिस करीब साठ-सत्तर अपराधिक गतिविधियों व संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है।

आईजी की मॉनिटरिंग में एक माह से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में सात थानों के थाना प्रभारियों की अलग-अलग व संयुक्त टीमों की ओर से हत्याकांड को लेकर छानबीन व दबिश की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों से करीब साठ-सत्तर संदिग्धों को पकड़ा और उनको थाने लाकर कडाई से पूछताछ की गई लेकिन हत्याकांड के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया। इस पूछताछ के दौरान बाइक चोर गिरोह का जरुर खुलासा हुआ। उल्लेखनीय है कि 6 दिसंबर को गांव बुधरवाली के समीप बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने इंद्रा कॉलोनी निवासी पंकज सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके पास से लाखों के सोने व चांदी के गहने लूटकर ले गए थे। मृतक पंकज सोनी सीआई भूपेन्द्र सोनी का भांजा था। जो सादुलशहर से उस दिन बाइक पर डिलीवरी देकर सोना व चांदी लेकर घर लौट रहा था।


इसलिए आईजी खुद ले रहे हैं दिलचस्पी

- जिस समय सोनी को अज्ञात युवकों ने गोली मारी थी, इस घटना स्थल से महज करीब 16 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पंजाब व हनुमानगढ़ के पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम रोकने के संबंध में आईजी खुद बैठक कर रहे थे। इस घटना के बाद जिले के आला अफसरों ने आईजी के निर्देशन पर जांच शुरू की लेकिन परिणाम नहीं मिल पाया है। पिछले दिनों आईजी ने फिर घटना स्थल का मौका मुआयना कर लालगढ़ थाने में जांच टीमों से अब तक हुई जांच का फीडबैक लिया।


हरियाणा व पंजाब में भी खंगाला रिकॉर्ड

- पुलिस की टीमों ने इस एक माह के दौरान हरियाणा व पंजाब जाकर लूटपाट करने वाले अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाल मारा लेकिन इस हत्याकांड से जुड़ा कोई सुराग नहीं पाया। हनुमानगढ़ में कई वारदातों में पकड़े गए हरियाणा के कई बदमाशों से भी पुलिस ने कई दिन तक सख्ती से पूछताछ की। वहीं हनुमानगढ़ में भी संदिग्धों की धरपकड़ की गई।

Published on:
03 Jan 2018 08:51 pm
Also Read
View All
Rajasthan Police : सेवानिवृत्ति पुलिस कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था, अब पेंशन के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

श्रीगंगानगर में 70 लाख की हेरोइन के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, अनूपगढ़ में देनी थी डिलीवरी

श्रीगंगानगर में लाखों की नशीली दवाओं का कारोबार, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड; ऐसे हुआ खुलासा

RLP के 20 नेताओं-कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज होने पर भड़के हनुमान बेनीवाल, राजस्थान सरकार पर साधा निशाना

श्रीगंगानगर में आधी रात भारी बवाल: कचरा प्लांट के विरोध में सड़क पर उतरे हजारों ग्रामीण, बेनीवाल की एंट्री के बाद थमा आंदोलन