श्री गंगानगर

यहां पानी के लिए परेशान हो रहे लोग… आखिकार उठाया ऐसा कदम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
people protested for water supply in Sri Ganganagar
people protested for water supply in Sri Ganganagar

रामसिंहपुर/ श्रीगंगानगर। मंडी के निकटवर्ती ग्राम पंचायत 61 जीबी के गांव 60 जीबी ए में गत एक वर्ष से पाईप लाईन का कार्य अधरझूल में पड़े रहने से यहां के तीन गांवों की पेयजल सप्लाई बंद होने के कारण यहां के ग्रामीणों ने मंगलवार को वाटर वर्क्स पर धरना लगाया।


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत 61 जीबी का वाटर वक्र्स गांव 60 जीबी ए में बना है। जिसमें गत वर्ष पीएचईडी विभाग से नवीनीकरण के लिए बजट पारित किया गया था। जिससे इस वाटर वर्क्स का कार्य शुरू करवाया गया, लेकिन गांव में पाईप लाइन आने के बाद दो गुटों में आपसी विवाद के चलते न्यायालय से स्टे ले लेने के कारण ठेकेदार ने काम को रोक दिया। लेकिन अब स्टे टूट जाने के बाद भी काम अधरझूल में पड़े रहने से इसके अन्तर्गत आने वाले गांव 61 जीबी, 60 जीबी ए व बी में पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है। यहां के ग्रामीणों की ओर से विभाग से कहीं दूसरी जगह से पाईप लाईन डालकर पानी की सप्लाई सुचारू करने के लिए बार बार अवगत करवाने के बावजूद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाने के कारण यहां के लोगों को मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा।


यहां के ग्रामीण अजायबसिंह, प्रेमसिंह, राजविन्द्रसिंह, कुलदीप सिंह, मोहनसिंह, करनैल सिंह, श्योपतराम, गुरासिंह, पप्पूराम, रतनलाल व पूर्णराम आदि लोगों ने बताया कि फिलहाल वाटर वर्क्स की सभी डिग्गीयां खाली पड़ी हैं व नहर से वाटर वर्क्स को जोड़ने वाला खाळा भी क्षतिग्रस्त होने के कारण डिग्गीयों में पानी नहीं आ रहा है। मजबूर होकर यहां के लोगों को मंहगे भाव के टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। इससे गरीब तबके के लोग काफी परेशान हैं। हर बार महंगे टैंकर मंगवाना उनके लिए मुश्किल है। लेकिन विभाग व प्रशासन को बार बार अवगत करवाने के बावजूद भी समस्या का हल नहीं हुआ। इसके बाद यहां के लोगों ने दस अगस्त को थानाधिकारी के मार्फत उपखंड अधिकारी अनूपगढ़ को चेताया भी गया था, परन्तु निकले ढाक के तीन पात...

Published on:
14 Aug 2018 05:05 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद