5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों की इस मांग के लिए कांग्रेस ने यहां किया प्रशासन का घेराव, लगाए सरकार विरोधी नारे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
congress raised water issue for farmers in Sri Ganganagar

congress raised water issue for farmers in Sri Ganganagar

घड़साना/ श्रीगंगानगर। अनूपगढ शाखा में करीब 34 से 40 दिन अंतराल बाद सिंचाई पानी देने के लागू वरीयताक्रम को निरस्त करने तथा दो ग्रुप में किसानों को पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन का घेराव कर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लायन्स भवन से एसडीएम कार्यालय तक सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। कई देर तक उपखंड कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करने के बाद प्रशिक्षु आईएएस प्रियंका को राज्यपाल के नाम से ज्ञापन दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोमती टाक, प्रदेश महासचिव कुलदीप इन्दौरा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।


भाजपा को बताया किसान विरोधी
लायन्स भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सभा भी हुई। जिसमें पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश गौड़, किसान नेता हंसराज जाखड़, अनूपगढ ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र माली, सहकारी समिति अध्यक्ष दलीप चौटिया, पूर्व अध्यक्ष भजन कामरा, जिला सचिव हरसुख चौधरी, एससी प्रकोष्ठ पूर्व अध्यक्ष जुगताराम पन्नु, युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष गुरलाल बराड़, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद छीम्पा, किसान मोर्चा के देवीलाल निठारवाल, सुशील कड़वासरा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया।


जिला महासचिव चन्द्रभान लेघा, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष दलीप चौटिया, नगर अध्यक्ष राजपाल सिंह धारणी, नायक महासभा अध्यक्ष अमीचंद चिण्डालिया के नेतृत्व कार्यवाहक एसडीएम प्रशिक्षु आईएएस प्रियंका तालनिया से किसानों की बर्बाद हो रही खरीफ फसल के बारे में जानकारी दी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि करीब पांच सप्ताह अंतराल सिंचाई पानी देने का वरीयताक्रम तय किया है। यह पानी किसी काम का नहीं होगा। इससे पहले ही फसले बर्बाद हो जाएगी।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने पौंग डेम में वर्तमान में जलस्तर की आवक अच्छी होने तथा संभावित जलस्तर को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया चार में एक ग्रुप के वरीयताक्रम को तत्काल रद्ध कर चार में से दो ग्रुप में वरीयताक्रम लागू कर पानी देने की मांग की। वहीं उपखंड मुख्यालय में सभी प्रशासनिक अधिकारियों के पद रिक्त पड़े रहने, रावला में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, बैंक प्रशासन द्वारा किसानों के खाते में मनमर्जी से बीमा राशि दर्ज कर वसुली करने पर रोक लगाने की मांग राज्यपाल से की है। प्रदेश महासचिव कुलदीप इन्दौरा ने इन मांगों का समाधान नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आंदोलनत्माक विरोध जारी रखने की चेतावनी दी है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग