श्री गंगानगर

निरवाना में लूट के बाद चौकसी बढ़ी, पुलिस ने की नाकाबंदी

https://www.patrika.com/sriganganagar-news/
less than 1 minute read
checking
निरवाना में लूट के बाद चौकसी बढ़ी, पुलिस ने की नाकाबंदी

श्रीगंगानगर.

सूरतगढ़ इलाके के गांव निरवाना में ओबीसी शाखा में चार हथियारबंद बदमाशों की ओर से की गई पौने दो लाख रुपए की लूट की वारदात के बाद जिले में नाकेबंदी करा दी गई। शहर के चारों तरफ आने व जाने के रास्तों पर भी पुलिस नाकेबंदी कर वाहनों की जांच-पड़ताल कर रही है।

सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित ने बताया कि सूरतगढ़ की वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर के चारों तरफ भी हथियारबंद पुलिसकर्मियों के साथ नाकेबंदी कराई गई है। नाकेबंदी में पुलिस प्रत्येक वाहनों की जांच व तलाशी कर रही है। इसके अलावा बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें वारदात स्थल से आसपास के कच्चे रास्तों पर भी तलाश कर रही है। वाहनों में आ रहे लोगों को भी चेक किया जा रहा है।

पुलिस इलाके में संदिग्धों पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस को अंदाजा है कि लुटेरे पंजाब की तरफ के हो सकते हैं। जिनका स्थानीय स्तर पर भी संपर्क हो सकता है। पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी देर रात तक इलाके में ही मौजूद रहे।

Published on:
23 Oct 2018 10:45 pm
Also Read
View All
कम पानी, ज्यादा कमाई वाली फसल पर रोक? श्रीगंगानगर में ड्रैगन फ्रूट की खेती, किसान आगे, सरकार पीछे – परीक्षण की मांग

जिस वीडियो को हरभजन सिंह ने किया था शेयर, उसको लेकर श्रीगंगानगर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

₹3435.77 करोड़ की लागत से 320.17KM रेलमार्ग पर बिछेगी दूसरी रेललाइन, राजस्थान-हरियाणा समेत 3 राज्यों को होगा फायदा

नशे में खड़े युवकों की मेडिकल जांच से होगा नया खुलासा, पुलिस बोली-पंजाब नहीं राजस्थान का है हरभजन सिंह का शेयर Viral ‘Zombie’ Video

Sri Ganganagar: स्कूल के वाटर कूलर से करंट लगने पर 9 साल के छात्र की मौत! परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, रखी यह शर्त