श्री गंगानगर

देर रात तक शहर पर रही पुलिस की नजर

प्रत्येक चौराहे पर तैनात रहे पुलिसकर्मी
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2018, 7:17 AM IST
police crime

श्रीगंगानगर.

नए साल के सेलिब्रेशन के दौरान रविवार को शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर व जिले में देर रात तक पुलिस ने नजर रखी। शहर के प्रत्येक चौराहे पर करीब छह से आठ पुलिस जवान तैनात रहे और प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखे रहे। इसके अलावा शहर के बाहर लगाए गए नाकों पर वाहनों की जांच देर रात तक चलती रही। पुलिस ने बताया कि रविवार को बीते साल को विदाई और नए साल के स्वागत में होने वाले कार्यक्रमों व आयोजनों के दौरान शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब आठ सौ से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

वहीं शहर के विभिन्न चौराहों पर छह से आठ पुलिसकर्मी देर रात तक तैनात रहे। इसके अलावा सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित व सीओ ग्रामीण दिनेश कुमार गश्त करते रहे। इसके अलावा थाना प्रभारी गश्त करते रहे। वहीं शहर में पुरानों के साथ ही कर्णपुर रोड व सूरतगढ़ रोड पर टोल नाकों के पास दो नए पुलिस नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर पुलिसकर्मियों की ओर से वाहनों की जांच चल रही थी। देर रात तक शहर की सड़कों पर पुलिस वाहन गश्त करते नजर आए।


श्रीगंगानगर. शहर में रविवार रात को पुलिस की ओर से की गई नाकेबंदी व गश्त के दौरान ठेके बंद होने के बाद भी सड़क किनारे रेहडिय़ों पर बैठकर शराब पीकर हंगामा कर रहे करीब एक दर्जन लोगों पर कार्रवाई की गई। पुलिस इनको वज्र वाहन में ले गई। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब पीने वालों व वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


पुलिस देखते ही अफरा-तफरी :

पुलिस ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के साथ गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने मीरा मार्ग, मीरा चौक व चहल चौक के समीप बंद शराब ठेकों के आसपास रेहडिय़ों पर सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे लोगों घेर लिया। पुलिस को देखते ही यहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग इधर-उधर से निकल जाने में भी सफल रहे और करीब एक दर्जन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। इन सभी को पुलिस वज्र वाहन में भरकर थाने ले गई। यह पुलिस दल जहां भी गया, वहां सड़क किनारे ठेलियों के आसपास बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देर रात तक पुलिस शहर में शराब ठेकों के आसपास, चौराहों व अन्य स्थानों पर गश्त करती रही।

Updated on:
1 Jan 2018, 7:17 AM IST
Published on: