जयपुर

उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी, नहीं बढ़ाए ट्रांसफार्मर

10 सरकारी में विद्युत विभाग द्वारा दशक पूर्व सिंगल फेस ट्रान्सफार्मर लगाये गये थे, उसके बाद उपभोक्ताओं की संख्या तीन गुना बढ गई
2 min read
• •
Updated: 27 May 2017, 6:05 PM IST
transformer
transformer

श्रीगंगानगर.

10 सरकारी में विद्युत विभाग द्वारा दशक पूर्व सिंगल फेस ट्रान्सफार्मर लगाये गये थे, उसके बाद उपभोक्ताओं की संख्या तीन गुना बढ गई जिससे क्षमता से अधिक लोड के चलते आये दिन खराब होते इन ट्रान्सफार्मर व जलती केबल से जहाँ उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है वहीं दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है|

10 सरकारी गांव में सिंगल फेस ट्रासंफर्मरों से क्षमता से ज्यादा कनैक्शन दिये जाने से आये दिन किसी न किसी वार्ड में ट्रान्सफार्मर में खराबी होने या तार जलने से विद्युत सप्लाई बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है परन्तु बार बार मांग किये जाने के बावजूद भी निगम अधिकारी नये ट्रान्सफार्मर नहीं लगा रहे| निगम द्वारा गांव में चौबीस घंटे बिजली दिये जाने के ऊद्देश्य से दशक पूर्व सिंगल फेस ट्रान्सफार्मर लगाये गये थे| उसके बाद कनैक्शनों की संख्या तीन गुना हो गई व घरों में विद्युत लोड बढता गया परन्तु निगम द्वारा पुराने ट्रान्सफार्मरों से ही कनैक्शन दिये जाने के कारण आये दिन ट्रान्सफार्मर में खराबी होने व आर्मड केबल के जलने की घटनाएें दिनों दिन बढती जा रही है| वार्ड संख्या एक व दो में लगे ट्रान्सफार्मरों की कनैक्शन क्षमता 25 - 25 कनैक्शनों की है परन्तु इनसे एक एक से 40 - 40 कनैक्शन दे रखे हैं एेसे मे इनमें खराबी के साथ साथ घरों में कम वोल्टेज की बिजली मिलती है जिससे न कुलर चलते हैं और न ही फ्रिज|

वोल्टेज में उतार चढाव के चलते विद्युत उपकरण खराब होने से भी निगम उपभोक्ताओं को नुकसान हो रहा है| लाईनों व ट्रान्सफार्मर में खराबी होने पर ग्रामीणों को अपने स्तर पर प्रयास कर ठीक करवाना पड़ता है| ग्रामीण पतराम सुथार, प्रमोद कुमार, महावीर सुथार, दारा सिंह, जगतार सिंह आदि का कहना है कि वे गांव में सिंगल फेस ट्रान्सफार्मर लगाने के लिये पिछले दो वर्ष से गांव में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजदूगी में लगने वाले शिवरों में व निगम अधिकारियों से मांग कर चुके हैं परन्तु आश्वासनों के अलावा कोई कार्यवाही नहीं हुई| इन ग्रामीणों का कहना है कि यदि निगम द्वारा शिघ्र नये ट्रान्सफार्मर नहीं लगाये गये तो आन्दोलन किया जायेगा|

Published on: