श्री गंगानगर

Video : सब्जी के घटने लगे दाम, मिली राहत

- मलमास में शादियां बंद होने पर घटे भाव- गृहणियां बोलीं- काफी दिनों बाद सुधरा बजट
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2017, 8:27 PM IST
vegetables
vegetables

श्रीगंगानगर.

मलमास में शादियां और शुभ कार्य बंद होने के साथ ही सब्जियां आम आदमी के बजट में आ गई है। 15 से 20 दिनों में सब्जियों के दाम में 25 से 30 फीसदी की गिरावट आई है।टमाटर, गाजर, प्याज, हरी मीर्च, गोभी आदि में गिरावट का दौर जारी है। व्यापारियों और दुकानदारों के मुताबिक अभी सब्जियों में और भी गिरावट आएगी। इसका एक कारण लोकल स्तर पर होने वाली सब्जियां भी बाजार में आना रहा है।

गाजर के भाव आधे रह गए हैं, वहीं टमाटर 60 रुपए से सीधे 20 रुपए प्रति किलो पर आ गए हैं। मूली 20 से घटकर 10 रुपए प्रति किलो बिक रही है तो मटर भी 50 से टूटकर 25 रुपए प्रति किलो हो गई है। गृहणियों की मानें तो पिछले माह सब्जियों के दाम बेतहाशा बढऩे से रसोई का बजट बिगडऩे लगा था और वहीं दाल-रोटी खाकर काम चलाना पड़ रहा था। लेकिन, अब दाम में घटौती होने से राहत मिली है। फलों के दाम भी ज्यादा नहीं है।

नया आलू महंगा, पुराना सस्ता

आलू बाजार में इस समय नया और पुराना दोनों ही चल रहे हैं। नवंबर माह में नया आलू तीस रुपए प्रति किलो था वो अब घटकर 15 रुपए प्रति किलो रह गया है। बात पुराने आलू की करें तो उसका भाव नहीं बढ़ा है यह अब भी पांच रुपए प्रति किलो ही मिल रहा है।

क्या है भाव

प्याज -30
मटर 25

आलू 15 नया
आलू 5 पुराना

पेठा 20
गाजर 15

पालक 10 गुट्टी
बैंगनी 15

टमाटर 20
हरीमिर्च 35

मूली 10
(भाव स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ के आधार पर प्रति किलो है)

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला