श्री गंगानगर

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं तो आवाज जायेगी नरेंद्र मोदी तक

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से बीपीएल परिवार के लोगों में आक्रोश
2 min read
complaint for prime minister housing scheme
complaint for prime minister housing scheme

मोरजंड़खारी. ग्राम पंचायत मोरजंड़खारी के बीपीएल परिवार के लोगों में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से आक्रोश फैल गया। बीपीएल परिवार के चतरूराम, महावीर, फूसाराम, भगवानाराम आदि ने आज पंचायत मुख्यालय पहूंच कर अपना रोष प्रकट किया। इन सभी लोगों का कहना है कि जो अभी प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनाने के लिए जो आवास मंजूर हुए हैं। इन लोगों के पहले से पक्के आवास बने हुए हैं।

बीपीएल परिवार के अनेक लोग जो प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रधानमंत्री का सपना यहाँ ग्राम पंचायत मोरजंड़खारी में फैल होता दिखाई दे रहा है। इन सभी लोगों का आरोप है कि पात्र लोगों को अपात्र कर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से इन लोगों को वंचित कर दिया। जो लोग वास्तव में इस योजना का लाभ पाने के हकदार हैं। वो लोग इस योजना से वंचित रह गए हैं। आवास योजना से वंचित लोग रोजाना पंचायत मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं।

लेकिन इन लोगों को पंचायत द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गाँवो में गंदी राजनीति के चलते बीपीएल परिवार के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीपीएल परिवार के लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से जिला कलेक्टर पंचायत समिति मुख्यमंत्री की राजस्थान संपर्क 181 पर भी शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद कोई समस्या का हल नहीं हो रहा है।

बीपीएल परिवार के लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ग्राम सभी लोगों को बराबर मिलना चाहिए। लेकिन यहाँ ग्राम पंचायत में जिनके पक्के आवास बने हुए हैं। उनको पहले आवास मिल रहे हैं। कई बीपीएल परिवार के ऐसे भी लोग हैं। जिनको सरकार की तरफ से आज तक कोई लोन नहीं मिला। ओर कई ऐसे भी परिवार है। जिनको दो दो बार आवास योजना का लाभ मिल रहा है। यह है। ग्रामीण क्षेत्र की गंदी राजनीति का ताजा हालात। इस हालात में गरीब लोग रहे हैं।

Published on:
29 Dec 2017 04:08 pm
Also Read
View All
SriGanganagar Nikay Chunav: जिला प्रमुख की कुर्सी पर बैठेगी महिला, जानें किस नगर पालिका में कौन लड़ सकेगा चुनाव?

कम पानी, ज्यादा कमाई वाली फसल पर रोक? श्रीगंगानगर में ड्रैगन फ्रूट की खेती, किसान आगे, सरकार पीछे – परीक्षण की मांग

जिस वीडियो को हरभजन सिंह ने किया था शेयर, उसको लेकर श्रीगंगानगर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

₹3435.77 करोड़ की लागत से 320.17KM रेलमार्ग पर बिछेगी दूसरी रेललाइन, राजस्थान-हरियाणा समेत 3 राज्यों को होगा फायदा

नशे में खड़े युवकों की मेडिकल जांच से होगा नया खुलासा, पुलिस बोली-पंजाब नहीं राजस्थान का है हरभजन सिंह का शेयर Viral ‘Zombie’ Video