श्री गंगानगर

धोखाधड़ी के मामलों में 21 साल से फरार उद्घोषित आरोपी गिरफ्तार

- चार दिन पुलिस टीम आरोपी के ठिकानों पर तलाश करती रही

less than 1 minute read
धोखाधड़ी के मामलों में 21 साल से फरार उद्घोषित आरोपी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर. कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के दो मामलों में 21 साल से फरार चल रहे एक उद्घोषित आरोपी को गुरुवार को लुधियाना पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अपराधियों व वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह के सुपरविजन में फरार आरोपी को पकडऩे के लिए टीम गठित की गई। टीम में बस स्टैण्ड चौकी प्रभारी एएसआई केशव शर्मा व कांस्टेबल सत्यनारायण कूकणा, विनोद मूड को शामिल किया गया।

टीम ने धोखाधड़ी के दो मामलों में 21 साल से फरार चल रहे उद्घोषित आरोपी चक 23 जेड हाल किराएदार पवित्रनगर गोगी मार्केट होबेवाला लुधियाना पंजाब निवासी जगजीत सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम चार दिन से पंजाब में कई जगहों पर निगरानी कर रही थी लेकिन आरोपी वहां नहीं आया।

इसके बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी लुधियाना के गोगी मार्केट में किराए पर रह रहा है। वहां पुलिस ने आरोपी की निगरानी की और जैसे ही वह घर में गया तो पुलिस ने दबिश देकर उसको गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर यहां लाया गया है।

Published on:
22 Jul 2021 10:08 pm
Also Read
View All