श्री गंगानगर

चार में से दो ग्रुप पानी देने का आश्वासन पर धरना स्थगित

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
protest
चार में से दो ग्रुप पानी देने का आश्वासन पर धरना स्थगित

घड़साना.

रबी बुवाई के लिए चार में से दो ग्रुप वरीयताक्रम बना कर पानी देने का जल संसाधन विभाग से मिले आश्वासन पर कांग्रेस ने धरना स्थगित कर दिया है। कांग्रेस ब्लॉक कमेटी घड़साना एवं अनूपगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आठ दिन से एसडीएम कार्यालय समक्ष धरना चल रहा था। सोमवार को प्रशासन की मध्यस्थता से जल संसाधन विभाग तथा कांग्रेस पदाधिकारियों की एसडीएम कार्यालय में एक घंटे तक चली बैठक में धरना स्थगित करने की घोषणा की गई।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव कुलदीप इन्दौरा ने बताया कि अनूपगढ़ शाखा क्षेत्र में खरीफ फसल पानी के अभाव में खराब हो चुकी है। इस फसल को पानी मिले तो भी किसी काम का नहीं है। जल संसाधन विभाग ने संशोधित कर तीन में एक ग्रुप में सिंचाई पानी देने का वरीयताक्रम लागू किया है। जिस कारण अनूपगढ़ शाखा में छह सितम्बर शाम से नहर में पानी प्रवाहित हो सकेगा। इस सिंचाई बारी के बाद आगामी रेग्यूलेशन तय करने से पहले किसानों की पानी की जरूरत की जानकारी लेने का आग्रह किया। जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता रामसिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियों का आश्वास्त किया कि किसानों की भावना मुताबिक रेग्यूलेशन कमेटी की बैठक में उनकी ओर से अनुशंषा की जाएगी।

रबी बुवाई के लिए चार में से दो ग्रुप वरीयताक्रम बना कर पानी देने का जल संसाधन विभाग से मिले आश्वासन पर कांग्रेस ने धरना स्थगित कर दिया है। कांग्रेस ब्लॉक कमेटी घड़साना एवं अनूपगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आठ दिन से एसडीएम कार्यालय समक्ष धरना चल रहा था। सोमवार को प्रशासन की मध्यस्थता से जल संसाधन विभाग तथा कांग्रेस पदाधिकारियों की एसडीएम कार्यालय में एक घंटे तक चली बैठक में धरना स्थगित करने की घोषणा की गई।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव कुलदीप इन्दौरा ने बताया कि अनूपगढ़ शाखा क्षेत्र में खरीफ फसल पानी के अभाव में खराब हो चुकी है। इस फसल को पानी मिले तो भी किसी काम का नहीं है। जल संसाधन विभाग ने संशोधित कर तीन में एक ग्रुप में सिंचाई पानी देने का वरीयताक्रम लागू किया है

Published on:
04 Sept 2018 11:39 am
Also Read
View All