श्रीगंगानगर.पंचायत समिति सूरतगढ़ की ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा में वर्ष 2015-2020 के दौरान हुए निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता की गई। जिला परिषद की चार सदस्यीय जांच समिति ने 92 निर्माण कार्यों और 23 प्रशासनिक मदों की जांच कर 48 लाख 35 हजार 590 रुपए की वसूली 21 कार्मिकों से करने की अनुशंसा की। […]
श्रीगंगानगर.पंचायत समिति सूरतगढ़ की ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा में वर्ष 2015-2020 के दौरान हुए निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता की गई। जिला परिषद की चार सदस्यीय जांच समिति ने 92 निर्माण कार्यों और 23 प्रशासनिक मदों की जांच कर 48 लाख 35 हजार 590 रुपए की वसूली 21 कार्मिकों से करने की अनुशंसा की। इस पर संभागीय आयुक्त बीकानेर विश्राम मीणा ने जिला परिषद सीईओ गिरधर को 15 दिन में दोषियों पर विभागीय कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए, लेकिन अब तक आरोप पत्र ही जारी नहीं हुआ।
जांच रिपोर्ट के अनुसार पांच कार्य (क्रमांक 58, 60, 68, 70, 92) बिना निर्माण के ही राशि उठा ली गई। क्रमांक 76 पर आंगनबाड़ी भवन अधूरा और अनुपयोगी मिला, जिसे निष्फल व्यय मानते हुए पूरी राशि वसूली योग्य ठहराई गई। मनरेगा व सामान्य योजना के तहत पक्का खाला निर्माण के 10 कार्यों में 8.89 लाख की अतिरिक्त वसूली चिन्हित हुई। तकनीकी परीक्षण में लापरवाही, बिना भौतिक सत्यापन भुगतान, अधूरे कार्य, गैर अनुमत व्यय, पर्यवेक्षणीय चूक और रिकॉर्ड सत्यापन में कमी जैसे गंभीर आरोप जांच रिपोर्ट में दर्ज किए गए हैं।
जांच रिपोर्ट 15 दिसंबर 2025 को पेश हुई। आयुक्त ने 15 दिन में विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए, फिर भी आरोप पत्र लंबित हैं। सवाल यह है कि जब गबन व वसूली स्पष्ट है तो देरी क्यों ? क्या प्रक्रिया की आड़ में ढिलाई बरती जा रही है?
जांच रिपोर्ट के अनुसार सरपंच कौशल्या सहारण पर 16,92,291, सावित्री देवी सरपंच 50,353, पूर्णचंद गेदर ग्राम विकास अधिकारी पर 2,46,226, बाला सिंह ग्राम विकास अधिकारी 1,59,188, मैनपाल कार्यवाहक बीडीओ 9,32,132, सुनील नागौरी ग्राम विकास अधिकारी 14,512, हरीराम ग्राम विकास अधिकारी 3,40,237, अमनदीप ग्राम विकास अधिकारी 50,352, ओमनाथ कनिष्ठ सहायक 67,558, दिनेश कुमार बिश्नोई कनिष्ठ सहायक 5,984, लक्ष्मी नारायण कनिष्ठ तकनीकी सहायक 68,983, अमरजीत सिंह कनिष्ठ तकनीकी सहायक 70,180, नागराज दाधीच कनिष्ठ तकनीकी सहायक 2,25,191और अशोक गक्खड़ कनिष्ठ तकनीकी सहायक से 2,21,195 रुपए वसूलने हैं। इसके अलावा तकनीकी सहायकों में राधेराम रेवाड़ सहायक अभियंता 1,98,863, प्रियवृत सिंह सहायक अभियंता 49,266, परमपाल सहायक अभियंता 13,512, बलमीत सिंह सहायक अभियंता 20,914, जगदीश गाबा एएओ प्रथम 3,11,220, विनोद रेगर विकास अधिकारी 56,295 तथा रोमा सहारण विकास अधिकारी) 41,138 की वसूली तय की गई है।