श्री गंगानगर

Rajasthan : लहसुन के रेट में आई भारी गिरावट, पर अदरक और नीबू में एकाएक आई तेजी

Garlic Ginger Lemon Price : राजस्थान में लहसुन के रेट में भारी गिरावट आई है। जिस वजह से उपभोक्ताओं के चेहरे खिल गए हैं। पर वहीं अदरक और नीबू महंगा हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 29 Mar 2024, 4:40 PM IST
garlic_ginger_lemon_price.jpg
Garlic Ginger Lemon Price

Garlic Ginger Lemon Price : श्रीगंगानगर में रसोईघर में सब्जियां और चटनी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले लहुसन के नखरे अब ढीले पड़ गए हैं। करीब 350 रुपए प्रति किलोग्राम बिका लहुसन अब सवा सौ रुपए प्रति किलो की दर से बिकने लगा है। पचास फीसदी सस्ता होने पर गृहणियों के लिए यह राहत भरी खबर है। थोक विक्रेताओं का कहना है कि लहसुन की नई फसल चार दिन बाद अप्रेल में जैसे आएगी वैसे लहसुन के दामों में और कमी आ जाएगी। ऐसे में यह लहसुन तीस रुपए पहुंच सकता है। एक माह पहले तक थोक में साढ़े तीन सौ रुपए प्रति किलो से ज्यादा बिक रहा था, वहीं रिटेल में यह चार सौ रुपए तक पहुंच चुका था। व्यापारियों का कहना है कि पिछले साल लहसुन की फसल कम हई थी। इस कारण लहसुन के भाव बढ़े थे। बाजार में अभी जो नया लहसुन आ रहा है, उससे भावों में कमी आई है। नए लहसुन में नमी की मात्रा अधिक होने के बावजूद पिछले साल की तुलना में किसानों को अच्छे भाव मिल रहे हैं। अप्रैल से मंडी में लहसुन की आवक जोर पकड़ेगी। गर्मी होने से इसकी गुणवत्ता में भी सुधार होगा। वही क्वालिटी में भी सुधार होगा।



थोक विक्रेता गौरीशंकर बतरा ने बताया कि फिलहाल यह लहसुन थोक में 120 से 130 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा है जबकि रिटेल में यह लहसुन 150 से 160 रुपए तक बिकने लगा है। जिला मुख्यालय पर लहसुन नासिक, मथानिया और मध्यप्रदेश के रतलाम एरिया से आता है। इस बार लहसुन की बंपर फसल होने का अनुमान है। ऐसे में अगले महीने लहसुन की फसल आने पर दामों में और कमी हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Good News : राजस्थान के इस विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए खुशखबर, जल्द मिलेगा बकाया वेतन



सब्जी मंडी में अदरक और नीबू में एकाएक तेजी आई है। थोक विक्रेताओं का कहना है कि रिटेल में अदरक और नीबू अब दो सौ रुपए प्रति किलो की दर से बिकने लगे हैं। थोक में अदरक और नीबू 140 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहे हैं। इधर, प्याज के दामों में भी कमी आई है। नासिक का प्याज थोक में 22 रुपए और रिटेल में तीस रुपए, सीकर एरिया का प्याज थोक में पन्द्रह रुपए और रिटेल में बीस रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा है।

यह भी पढ़ें - Good News : राजस्थान में मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबर, 1 अप्रैल से मिलेंगे 266 रुपए मजदूरी

Updated on:
29 Mar 2024, 4:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला