8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News : राजस्थान में मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबर, 1 अप्रैल से मिलेगी 266 रुपए मजदूरी

MGNREGA Workers Good News : लोकसभा चुनाव पूर्व केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा। राजस्थान में मनरेगा मजदूरी बढ़ाई गई। 1 अप्रैल से अब राजस्थान में मनरेगा मजदूरों को करीब 11 रुपए अधिक मजदूरी मिलेगी।    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 29 Mar 2024, 3:09 PM IST

rajasthan_mgnrega_workers.jpg

Rajasthan MGNREGA Workers

MGNREGA Workers Wages increased : राजस्थान के लिए एक बड़ी खुशखबर। प्रदेश में मनरेगा मजदूरों को अब बढ़ी हुई मजदूरी मिलेगी। केंद्र सरकार की गुरुवार को जारी हुई अधिसूचना के अनुसार बढ़ी हुई दरें वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए तय की गईं हैं। मनरेगा श्रमिकों की नई मजदूरी 1 अप्रैल से मिलेगी। केंद्र सरकार ने मजदूरी की दरों में 3 फीसद से 10 फीसद की बढ़ोत्तरी की है। राजस्थान में मौजूदा वक्त में मनरेगा श्रमिकों को 255 रुपए प्रतिदिन मजदूरी मिलती है। नए सत्र से मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी में 11 रुपए का इजाफा किया गया है। अब 1 अप्रैल से राजस्थान के मनरेगा श्रमिकों को 266 रुपए मजदूरी मिलेगी।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 24 मार्च 2023 को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरी की दरों में बदलाव की अधिसूचना जारी की थी। वर्ष 2023-24 में मजदूरी की दरों में सबसे अधिक बढ़ोतरी राजस्थान में की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद वर्ष 2023-24 में मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी 255 रुपए हो गई। वर्ष 2022-23 में 231 रुपए मनरेगा मजदूरी थी।

यह भी पढ़ें - Good News : राजस्थान के इस विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए खुशखबर, जल्द मिलेगा बकाया वेतन

मनरेगा क्या है जानें

मनरेगा (MGNREGA) यानि की महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की शुरुआत साल 2005 में की गई थी। यह योजना ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत आती है। यह रोजगार गारंटी योजना हैं और इसके तहत सरकार ने एक न्यूनतम वेतन तय करती है, जिस पर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को काम पर रखा जाता है। इसमें तालाब, गड्ढे खोदने, नालियां बनाने आदि काम शामिल होते हैं। इसमें सालभर में 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाती है।


यह भी पढ़ें - 1 अप्रेल से बदल जाएगा नियम, अब वाहन संग डीएल और आरसी रखना जरूरी नहीं