श्री गंगानगर

BPL परिवारों के फिरेंगे दिन: हर परिवार पर खर्च होंगे 1 लाख, सबसे पहले राजस्थान के 5000 गांवों में लागू होगी ये योजना

योजना के प्रथम चरण में कम बीपीएल परिवारों वाले 5 हजार गांवों में लागू की जाएगी। इसके लिए 300 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है।
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2025, 1:36 PM IST
rajasthan govt

सोहन वर्मा/रायसिंहनगर। राजस्थान सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के अन्तर्गत गांवों को गरीबी मुक्त करने की कवायद शुरू कर दी है। राजस्थान में बीपीएल जनगणना 2002 के अनुसार प्रदेश में लगभग 22 लाख परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।

संबंधित परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने के लिए सरकार ने बजट 2025-26 वित्त एवं विनियोग विधेयक चर्चा बिन्दु संख्या 42 के अंतर्गत घोषणा की गई है। जिसके अन्तर्गत चरणबद्ध रूप से चिन्हित गांवों के सभी बीपीएल परिवारों को केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं सहित से जोड़ा जाएगा।

योजना के प्रथम चरण में कम बीपीएल परिवारों वाले 5 हजार गांवों में लागू की जाएगी। इसके लिए 300 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। यह योजना पंचायती राज व ग्रामीण विकास विभाग की ओर से एक अप्रेल से प्रदेश भर में लागू कर दी गई है। अधिकारियों की माने तो जिला कलक्टरों की ओर से गांवों और परिवारों के सर्वे का काम इसी महीने पूरा कर लिया जाएगा।

प्रत्येक तीन महीने में लेंगे फीडबैक

योजना का हर तीन महीने में फीडबैक लिया जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर सरकारी योजनाओं से जोड़े गए बीपीएल परिवारों के जीवन में इससे क्या परिवर्तन आया है। इस इम्पेक्ट स्टडी के आधार पर ही यह तय किया जाएगा कि इस परिवार को आगे और किस तरह की जरूरत है और उसे कैसे पूरा किया जा सकता है।

राशि के साथ मिलेगा आत्मनिर्भर परिवार कार्ड

बीपीएल परिवार के लिए तय किए सामजिक और आर्थिक 15 पैरामीटर्स पूरे कर गरीबी रेखा से ऊपर आए परिवारों को सरकार की ओर से आत्मनिर्भर परिवार कार्ड दिया जाएगा और साथ में 21 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। हालांकि इन परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ पूर्व की भांति मिलता रहेगा, जिससे इनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

यह वीडियो भी देखें

जानिए क्या-क्या लाभ मिलेंगे

योजना के तहत राजस्थान सरकार चिन्हित गांवों के बीपीएल परिवारों पर एक-एक लाख रुपए खर्च कर उन्हें स्वरोजगार और आजीविका उपार्जन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ेगी।

ऐसे परिवारों की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को 15 हजार रुपए तक की वर्किंग कैपिटल व प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पक्का मकान, शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्तियां सहित 102 योजनाओं से इन परिवारों को प्राथमिकता से जोड़ा जाएगा।

Updated on:
5 Apr 2025, 1:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला