श्री गंगानगर

खरीद कार्य का बकाया भुगतान पर राजफैड ने मारी कुंडली

समर्थन मूल्य खरीद कार्य के तहत 1.58 करोड़ रुपए का बकाया राशि का भुगतान
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2025, 1:11 PM IST
Feature image

सूरतगढ़. क्रय विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से राजफैड आगामी अक्टूबर माह में मूंग की सरकारी खरीद करवाने की तैयारी कर रही है। वही, तीन साल से समर्थन मूल्य खरीद कार्य के तहत 1.58 करोड़ रुपए का बकाया राशि का भुगतान राजफैड की ओर से अभी तक नहीं किया जा रहा। इस संंबंध में समिति की ओर से कई बार राजफैड के अधिकारियों को अवगत भी करवाया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार राजफैड क्षेत्र की क्रय विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से समर्थन मूल्य पर सरसों,चना,मूूंगफली, मूंग की सरकारी खरीद कार्य करवा रही है। लेकिन वर्ष 2022 से लेकर अबतक 1.58 करोड़ रुपए से अधिक बकाया राशि का भुगतान अभी तक राजफैड की ओर से नहीं किया गया है। इसके तहत वर्ष 2022-23 राजफैड खाता मिलान के अनुसार 1229517.41 रुपए, वर्ष 2023-24 में हैंडलिंग की बकाया राशि 1171486 रुपए, वर्ष 2023-24 में कमीशन की बकाया राशि 4655320 रुपए,2024-25 में सरसों व चना की हैंडलिंग व परिवहन की बकाया राशि 1496118 रुपए, वर्ष 2024-25 में सरसों व चना कमीशन की बकाया राशि 2069139 रुपए,2024-25 में मूंग व मंूगफली हैंडलिंग व परिवहन की बकाया राशि 893166 रुपए,वर्ष 2024-25 में मूंग व मूंगफली के कमीशन का बकाया 1257039 रुपए,2025-26 में सरसों/चना की हैंडलिंग व परिवहन की बकाया राशि 1206966 रुपए, वर्ष 2025-26 में सरसों/चना की धर्मकांटा से तुलाई का बकाया भुगतान 8460 रुपए तथा वर्ष 2025-26 में सरसों/चना कमीशन 1856755 रुपए बकाया भुगतान पड़ा है।
आपस का है मामला,करवाएंगे भुगतान
राजफैड समिति के जरीए ही कृषि जिंसों की खरीद कर रही है। खरीद होने पर भुगतान भी समय पर किया जा रहा है। बकाया राशि का मामला राजफैड व समिति के बीच का है। शीघ्र ही बकाया राशि का भुगतान करवा देंगे।-हरिसिंह शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, राजफैड,श्रीगंगानगर

Updated on:
30 Sep 2025, 1:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: प्रेम-प्रसंग के चक्कर में घूम रहे 3 युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, चोर समझकर बुलाई पुलिस

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर रेलवे स्टेशन की बदलेगी तस्वीर, 8.66 करोड़ रुपए होंगे खर्च, जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में तीसरा आरोपी हरप्रीत सिंह गिरफ्तार, पाक हैंडलर शाह के संपर्क के मिले सुबूत

Sriganganagar : 1999 के चर्चित भांभू कॉलोनी तिहरे हत्याकांड के सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध मौत, जेल से काम पर गया था बाहर

भारत-पाक बॉर्डर पर तस्करों की घेराबंदी, ड्रोन से नशा लाने वालों पर हाईटेक CCTV से नजर, अंधेरे में भी पढ़ेंगे नंबर प्लेट