https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
-महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन
-भजन मंडली ने किया महादेव का गुणगान
अनूपगढ़.
शहर के शिव मंदिर में मंगलवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष में धार्मिक कार्यक्रम तथा लंगर का आयोजन किया गया। मंदिर सेवा समिति के राजाराम सोनी ने बताया कि समिति की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय भजन मंडली ने भगवान शिव के भजन प्रस्तुत किए। लंगर भी लगाया गया।
मंदिर परिसर में भजन कीर्तन हुआ तथा श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े। इस दौरान श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर के समक्ष माथा टेका तथा क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। कुछ सेवादारों ने लंगर के लिए व्यवस्थाएं संभाली। इन लोगों ने लंगर बनाने, वितरण सहित अन्य कार्यों में सहयोग दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कतार में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मंदिर सेवा समिति के भूपेंद्र कुमार, विपिन बजाज, सुखविंद्र मक्कड़, दिनेश सेतिया, देसराज सेतिया सहित अन्य सेवादारों ने व्यवस्था संभाली।