श्री गंगानगर

दाता रख चरणां दे नाळ, चरणां दी मौज बड़ी….

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Religious
दाता रख चरणां दे नाळ, चरणां दी मौज बड़ी....

श्रीकरणपुर में सजे कीर्तन दीवान में उमड़े श्रद्धालु

श्रीकरणपुर.

गुरु गोबिंदसिंह जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को गुरुद्वारा सिंह सभा में कीर्तन दीवान सजाया गया। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया। अमृतसर के भाई गुरविंद्र सिंह ने गुरु, गुरबाणी और परमात्मा की महिमा का बखान किया। उन्होंने गुरु महिमा का संगीतमय गुणगान करने के साथ प्रवचन देते हुए कहा कि चोरी व झूठ बोलकर कमाया धन कभी भी शांति व सुख नहीं दे सकता। धन से सुख सुविधा के साधन खरीदे जा सकते हैं पर शांति नहीं।

उन्होंने जय जयकार करन सब कोई, जिन्हां वी तेरा नाम जपया व दाता रख चरणां दे नाळ चरणां दी मौज बड़ी आदि शबद सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके अलावा ढाडी जत्था भाई जसविंद्रसिंह जोश, मलोट से आई रणवीरकौर खालसा व भाई गुरमीतपालसिंह ने भी गुरु महिमा का बखान किया। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान मनमोहन सिंह, सचिव हरभजन सिंह, कोषाध्यक्ष रविंद्रपाल सिंह भाटिया, अमृतपालसिंह समरा, प्रदीपसिंह अश्क, जगतार सिंह व अन्य सेवादारों ने व्यवस्था में सहयोग किया।

Updated on:
06 Jan 2019 09:08 pm
Published on:
06 Jan 2019 09:08 pm
Also Read
View All