श्री गंगानगर

शर्तों पर नहीं होता सच्चा प्रेम…

Religious programme : गांव कालांवाली के कथावाचक कुलदीप शास्त्री ने कहा है कि सच्चे प्रेम में कोई शर्त नहीं रखी जाती। गोपियों के निस्वार्थ व निश्चल प्रेम में बंधे प्रभु श्रीकृष्ण आज भी वृंदावन में बसते हैं। वे बाबा सोमप्रकाश कुटिया में जारी श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को संबोधित कर रहे थे।
less than 1 minute read
शर्तों पर नहीं होता सच्चा प्रेम...
शर्तों पर नहीं होता सच्चा प्रेम...

श्रीकरणपुर. गांव कालांवाली के कथावाचक कुलदीप शास्त्री ने कहा है कि सच्चे प्रेम में कोई शर्त नहीं रखी जाती। गोपियों के निस्वार्थ व निश्चल प्रेम में बंधे प्रभु श्रीकृष्ण आज भी वृंदावन में बसते हैं।

वे बाबा सोमप्रकाश कुटिया में जारी श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की व्याख्या की। कथावाचक ने कहा कि सार्थक भक्ति के लिए पाखंड, अहंकार व कर्मकांड से हटकर ईश्वर से ‘भावपूर्ण’ प्रेम करना आवश्यक है।

कथावाचक ने पूतना वध के बाद गोर्वधन पर्वत उठाने संबंधी प्रसंग में बताया कि जब इंद्र को अंहकार हो गया और उन्होंने बृजवासियों को परेशान किया तो भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का अंहकार तोडऩे के लिए अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर बृजवासियों की रक्षा की।

उन्होंने ‘मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है...’ आदि भक्ति रचनाएं सुनाई। कुटिया के महंत वासुदेव दास के सानिध्य में 22 सितंबर तक कथा होगी। अगले दिन यज्ञ के साथ भंडारा होगा। कथा में भजन गायक गोपालमोहन भारद्वाज व मुख्य यजमान किशन सिंगला सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Published on:
20 Sept 2019 08:02 pm
Also Read
View All
Sri Ganganagar : जिस भाई पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने चाय बनाने के बहाने घर बुलाया, कुल्हाड़ी से की बहन की हत्या

राजस्थान: फर्जी डिग्री मामले में MLA जयदीप बिहाणी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के आदेश, SP-IG को सख्त निर्देश

Sri Ganganagar : पुलिस की कार ने 4 महिला पटवारियों को मारी टक्कर, 2 घिसटती चली गईं, एसपी बोले- SI चला रहा था वाहन

श्रीगंगानगर में 16 साल की अविवाहित किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल में सामने आई ऐसी बात कि चकरा गई महिला पुलिस

Rajasthan Panchayat Elections : 2 संतान की शर्त खत्म, श्रीगंगानगर के गांवों में अब बदलेगा समीकरण, पुराने चेहरे लौटे