श्री गंगानगर

Video : सीवरेज कंपनी की बनाई सड़कें धंसी

चार साल पहले शहर में आई सीवरेज कंपनी कई कॉलोनियों में काम पूरा कर चुकी है।

2 min read
road broken

श्रीगंगानगर.

चार साल पहले शहर में आई सीवरेज कंपनी कई कॉलोनियों में काम पूरा कर चुकी है। कंपनी ने जहां-जहां सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई की वहां सड़कें तो बना दी गई परन्तु गुणवत्ता का खयाल नहीं रखे जाने के कारण अधिकांश जगह सड़कें धंस चुकी है। अब लोग दुष्परिणाम भुगत रहे हैं।

ये भी पढ़ें

रिश्वत लेने के जुर्म में पटवारी को दो साल कारावास और दस हजार रुपए जुर्माना

सीवरेज कंपनी यूईएम के अधिकारी अच्छी गुणवत्ता के काम का दावा कर रहे हैं वहीं विभिन्न वार्डों के बाशिंदे और जनप्रतिनिधि काम को घटिया बता रहे हैं।लोगों का कहना है कि लगातार विरोध के बावजूद सीवरेज कंपनी को मोटा भुगतान किया गया। अब तक जहां-जहां सीवर लाइन डल चुकी है वहां नए प्रोजेक्ट में चौबीस घंटे पेयजल सप्लाई के लिए पाइप लाइन और डाली जानी है। जिसके चलते संबंधित कॉलोनियों में सड़कों के नवनिर्माण या पैचवर्क के लिए बजट मंजूर नहीं हो रहा।

कोई फायदा नहीं हुआ

एक साल पहले सड़क खोदकर सीवर लाइन डाली गई थी। चैम्बर आदि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ। इसके बाद आनन-फानन में सड़क बना दी गई। जिससे पूरी सड़क का लेवल खराब हो गया।

-ऋषि बतरा, सेक्टर-8 जवाहर नगर नगर, वार्ड 33

कहीं भी लेवल का ध्यान नहीं रखा

नेहरा नगर के बाद सीवरेज कंपनी ने यहां काम किया। लेवल का ध्यान नहीं रखने के कारण मौके पर लोगों ने काम रुकवाया भी परन्तु बाद में अधिकारियों से मिलीभगत से लाइन डाल दी गई। नतीजा यह रहा कि टूटी सड़क को दंश लोग अभी तक भुगत रहे हैं।

-सुरेन्द्र शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, सेक्टर-8 जवाहर नगर, वार्ड 33

सड़कों पर उड़ते हैं धूल के गुबार

सीवरेज का काम सही होता तो सभी को लाभ मिलता परन्तु ऐसा हुआ नहीं। वर्तमान में तो लोग सीवरेज लाइन डालने के बाद आनन-फानन में बनाई गई सड़क का दंश भोग रहे हैं। अब तो सड़कों पर वाहन चलते हैं तो धूल के गुबार उड़ते हैं।

-योगेन्द्र शर्मा, सेक्टर-8 जवाहर नगर, वार्ड-33

बरसात के समय बिगड़ते हैं हालात

सीवरेज कंपनी ने पाइप लाइन और चैम्बर आदि का काम कैसा किया मुझे पता नहीं परन्तु उसके बाद सड़क खराब हो गई। बरसात के बाद तो इस इलाके में पानी निकासी नहीं होने से हालात बिगड़ जाते हैं। सबको कहकर थक गए, कोई नहीं सुन रहा।

-मुकेश कुमार, सेक्टर-8 जवाहर नगर, वार्ड-33

लोग शिकायत कर रहे, कंपनी सही बता रही

सीवरेज के प्रथम चरण में यूईएम ने काम किया था। ज्यादा काम कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ। लोग घटिया काम की शिकायत कर रहे हैं परन्तु कंपनी अपने काम को सही बता रही है। कंपनी प्रतिनिधि का कहना है कि नगर परिषद कनेक्शन करवाए। सीवरेज चलाने की जिम्मेदारी उनकी है।

-कैलाशचन्द्र शर्मा, सचिव, नगर विकास न्यास, श्रीगंगानगर

ये भी पढ़ें

विरोध के बावजूद सड़क में दबा दी पाइपें

Published on:
25 Sept 2017 09:27 pm
Also Read
View All