श्री गंगानगर

अक्षय कुमार की फिल्म Jolly LLB 3 में दिखेंगे राजस्थान के समीर, पहले भी इस फिल्म में निभा चुके हैं अहम किरदार

Jolly LLB 3: न्याय प्रणाली पर व्यंग्य करने वाली जोली एलएलबी-3 में श्रीगंगानगर के समीर खुराना एक महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के कुछ दृश्यों का फिल्मांकन 23 मई को अजमेर में होना है।

2 min read

Sriganganagar News : न्याय प्रणाली पर व्यंग्य करने वाली जॉली एलएलबी-3 में श्रीगंगानगर के समीर खुराना एक महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के कुछ दृश्यों का फिल्मांकन 23 मई को अजमेर में होना है। उसी के सिलसिले में श्रीगंगानगर आए समीर ने राजस्थान पत्रिका से बातचीत में बताया कि महीने भर में फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। इसी साल नवबर में दीपावली के आसपास फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो जाएगी।

समीर ने बताया कि उसके पिता जवाहरलाल खुराना प्रोपर्टी के कारोबार से जुड़े हैं। सीनियर सैकण्डरी तक पढ़ाई डीएवी स्कूल में करने के बाद समीर ने आगे की पढ़ाई जयपुर में की और उसके बाद फिल्मों में काम करने के लिए मुबई चले गए। उनको पहले आनंद गांधी के निर्देशन में बनी शिप ऑफ थीसियस में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म का निर्माण अभिनेता सोहम ने किया था। सोहम शाह के अलावा इस फिल्म में मुकेश शाह, अमिता शाह व समीर खुराना मुय भूमिका में थे।

जॉली एलएलबी-3 का निर्देशन भी निर्देशक सुभाष कपूर ने किया है। इससे पहले वह जॉली एलएलबी-1 और जॉली एलएलबी-2 का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म में समीर ने तहसील के बड़े बाबू का रोल किया है। इस फिल्म में समीर को अक्षय कुमार, सौरभ शुक्ला और अरशद वारसी जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है।

जॉली एलएलबी सीरिज की अब तक दो फिल्में बन चुकी है। दोनों ही सफल रही। राजस्थान शेड्यूल की अजमेर में चल रही शूटिंग के दौरान जॉली एलएलबी-3 कानूनी पचड़े में फंस गई थी। आरोप था कि फिल्म में वकीलों और जजों का मजाक उड़ाया गया है। अजमेर जिला बार एसोसिएशन की याचिका पर अदालत 27 मई को फैसला सुनाएगी।

Updated on:
20 May 2024 11:24 am
Published on:
20 May 2024 11:19 am
Also Read
View All

अगली खबर