श्री गंगानगर

Sri Ganganagar : जिस भाई पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने चाय बनाने के बहाने घर बुलाया, कुल्हाड़ी से की बहन की हत्या

Sri Ganganagar : श्रीगंगानगर के हिन्दुमलकोट थाना क्षेत्र के गांव एक सी बड़ी में भाई ने अपनी बहन को चाय के बहाने घर बुलाया। फिर कुल्हाड़ी से बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Sri Ganganagar Hindumalkot gaon ek si badi brother murder his elder sister an axe
Sri Ganganagar Crime : ग्राफिक्स व फाइल फोटो पत्रिका

Sri Ganganagar Crime : श्रीगंगानगर के हिन्दुमलकोट थाना क्षेत्र के गांव एक सी बड़ी में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक भाई ने अपनी ही बहन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर हिन्दुमलकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने हत्या के आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

श्रीगंगानगर के हिन्दुमलकोट थानाधिकारी सुनील खोड़ ने बताया कि गांव एक सी बड़ी निवासी सुरजन सिंह की पुत्री लालोबाई (43 वर्ष) पिछले करीब चार साल से अपने पीहर में रह रही थी। उसे अपने भाई से बड़ा प्यार था। बताया जा रहा है कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा था, जिसके बाद वह ससुराल छोड़कर पीहर आ गई थी।

पुलिस के अनुसार करीब चार दिन पहले लालोबाई का अपने भाई संतोख सिंह (40 वर्ष) से विवाद हो गया था। संतोख सिंह का आरोप था कि उसकी बहन की वजह से उसकी पत्नी और बच्चे उसे छोड़कर चले गए हैं। इसी बात को लेकर दोनों भाई-बहन के बीच विवाद बढ़ गया था। इस दौरान बीच-बचाव करने आए पिता सुरजन सिंह के साथ भी संतोख सिंह ने मारपीट कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था।

पड़ोसी के घर रहने लगी थी बहन

पारिवारिक विवाद के बाद लालोबाई अपने चचेरे भाई अमरजीत सिंह के घर रहने लगी थी। शुक्रवार सुबह आरोपी संतोख सिंह ने उसे वापस अपने घर बुलाया। पुलिस के अनुसार उसने बहन को चाय बनाने के बहाने घर बुलाया और मौका मिलते ही कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

तीन-चार वार कर उतारा मौत के घाट

थानाधिकारी सुनील खोड़ ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई इस वारदात में संतोख सिंह ने अपनी बहन लालोबाई पर कुल्हाड़ी से तीन-चार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एमओबी टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव का जिला चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं आरोपी भाई संतोख सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Updated on:
01 Aug 2026 03:56 pm
Published on:
01 Aug 2026 03:56 pm
Also Read
View All
राजस्थान: फर्जी डिग्री मामले में MLA जयदीप बिहाणी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के आदेश, SP-IG को सख्त निर्देश

Sri Ganganagar : पुलिस की कार ने 4 महिला पटवारियों को मारी टक्कर, 2 घिसटती चली गईं, एसपी बोले- SI चला रहा था वाहन

श्रीगंगानगर में 16 साल की अविवाहित किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल में सामने आई ऐसी बात कि चकरा गई महिला पुलिस

Rajasthan Panchayat Elections : 2 संतान की शर्त खत्म, श्रीगंगानगर के गांवों में अब बदलेगा समीकरण, पुराने चेहरे लौटे

राजस्थान: शराब पार्टी के बाद दोस्त की कुल्हाड़ी से हत्या, महिला से कथित संबंध को लेकर विवाद की चर्चा