1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Udaipur Crime : वल्लभनगर में दोहरा हत्याकांड, मां-बेटी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, पुलिस की विशेष टीम गठित

Udaipur Crime : उदयपुर जिले के मुंडोल गांव में मां-बेटी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या की गई। इस दोहरे हत्याकांड की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लूट की आशंका जताई जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
Udaipur Crime Vallabhnagar Mundol gaon Mother daughter brutally murder sharp weapon

Udaipur Crime : दोहरे हत्याकांड वाले घर के बाहर बैठ बुजुर्ग। फोटो पत्रिका

Udaipur Crime : उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र के गोटीपा पंचायत के मुंडोल गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मुंडोल निवासी अमरीबाई गाडरी और उनकी पुत्री लूंगा बाई की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड की इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राथमिक तौर पर हत्या के पीछे लूट की आशंका जताई जा रही है। ​घटना की सूचना मिलते ही वल्लभनगर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। साथ ही पुलिस के उच्च अधिकारियों ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित

पुलिस की फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। उदयपुर जिले के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई हैं।

दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने इस दोहरे हत्याकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा की मुंडोल में मां-बेटी की संदिग्ध हत्या का मामला अत्यंत दुखद व गंभीर है। विधायक डांगी ने पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से वार्ता करके घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों की भीड़ जमा हुई

पुलिस को त्वरित जांच करने तथा अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।