1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिन थमी बारिश, खेतों में लौटी रौनक, खरपतवार नियंत्रण और दवा छिड़काव में जुटे किसान

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 01, 2026

Rajasthan

पीपली आचार्यान. बारिश थमने के बाद पिछले दो दिनों से मौसम साफ रहने पर किसानों ने राहत की सांस ली है। बारिश रुकते ही क्षेत्र के किसान एक बार फिर खेतों की ओर लौट आए हैं। खेतों में निराई-गुड़ाई, खरपतवार नियंत्रण और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। सुबह से शाम तक खेतों में किसानों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। किसान पवन प्रजापत ने बताया कि लगातार बारिश के कारण खेतों में कृषि कार्य करना मुश्किल हो गया था। अब दो दिनों से बारिश नहीं होने से किसानों को फसलों की देखभाल का अवसर मिला है। मक्का सहित खरीफ की फसलों में उग आई खरपतवार को हटाने तथा कीट एवं रोगों से बचाव के लिए किसान दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि मौसम कुछ दिन और साफ रहा तो खेतों के अधिकांश जरूरी कृषि कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। इससे फसलों की बढ़वार भी बेहतर होने की उम्मीद है।

फोटो कैप्शन :
पीपली आचार्यान में मक्का की फसल में दवा का छिड़काव करता किसान।