
पीपली आचार्यान. श्रावण मास शुरू होते ही क्षेत्र के शिव मंदिरों में शिवभक्तों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया है। पीपली आचार्यान के खेमसागर स्थित श्री वैद्यनाथ महादेव मंदिर में पंडित पवन त्रिपाठी के सानिध्य में प्रातःकाल से ही रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की अच्छी चहल-पहल रही। भगवान श्री वैद्यनाथ के स्वरूप को बिल्व पत्र एवं पुष्पों से आकर्षक रूप से श्रृंगारित किया गया। इस दौरान गिरजाशंकर आचार्य, उमेश, पूरण सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन :
पीपली आचार्यान के खेमसागर स्थित श्री वैद्यनाथ महादेव मंदिर में श्रृंगारित शिवलिंग।
Updated on:
01 Aug 2026 06:01 am
Published on:
01 Aug 2026 06:00 am
