
चारभुजा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निचला घाटड़ा में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत शुक्रवार को खेल मैदान एवं विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। संस्था प्रधान छोटूराम गोठवाल ने कहा कि प्रकृति संरक्षण के लिए आमजन को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित करना चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षक, विद्यार्थी एवं ग्रामीणों ने नीम, अशोक, पीपल, अनार, जायफल, शीशम, बरगद व नींबू सहित विभिन्न पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला उपाध्यक्ष बसंत कुमार पालीवाल, पूर्व खंड अध्यक्ष मोतीलाल पालीवाल, अमराराम, रूपसिंह मीणा, रामचंद्र माली, छोगालाल सेन, गोपाल शर्मा एवं उदयसिंह चदाना उपस्थित रहे।
Updated on:
01 Aug 2026 06:01 am
Published on:
01 Aug 2026 06:01 am
