
विधायक को सौंपा पत्र
पीपली आचार्यान. गांव के आबादी क्षेत्र में मुख्य मार्ग से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन को हटवाने तथा गांव के सिंगल फेज ट्रांसफार्मर सिस्टम को थ्री फेज में परिवर्तित करवाने की मांग को लेकर पूर्व सरपंच महेशचंद्र आचार्य ने राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी को पत्र सौंपकर उक्त कार्य शीघ्र करवाने की मांग की। विधायक माहेश्वरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्युत निगम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद कांकरोली विद्युत निगम के सहायक अभियंता नितेश लोधा एवं उनकी टीम ने पीपली आचार्यान पहुंचकर 11 केवी लाइन का मौके पर मुआयना किया। सहायक अभियंता लोधा ने आश्वस्त करते हुए बताया कि रैबिट कंडक्टर एवं थ्री फेज ट्रांसफार्मर सिस्टम लगवाने के संबंध में योजना बनाकर उच्चाधिकारियों के पास स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी। वहां से स्वीकृति मिलते ही उक्त कार्य करवाया जाएगा।
फोटो कैप्शन : पीपली आचार्यान में आबादी क्षेत्र से गुजर रही 11 केवी लाइन का निरीक्षण करते विद्युत निगम के अधिकारी।
Updated on:
01 Aug 2026 06:01 am
Published on:
01 Aug 2026 06:01 am
