30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nagaur Road Accident : डेगाना में SUV-कार की टक्कर में 2 की मौत, पिता कल होंगे रिटायर, आज जवान बेटे ने छोड़ा साथ

Nagaur Road Accident : नागौर के डेगाना में SUV और कार की आमने-सामने टक्कर में स्कॉर्पियों सवार महिला कृषि पर्यवेक्षक (AO) और सहायक कृषि पर्यवेक्षक (AAO) के एडवोकेट बेटे की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
Nagaur Degana SUV car Accident 2 killed father to retire tomorrow young son leaves today

Nagaur Road Accident : दुर्घटनाग्रस्त SUV व घायल का अस्पताल में इलाज। फोटो पत्रिका

Nagaur Road Accident : नागौर के डेगाना के पालियास गांव में NH-458 पर शाम 4 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें SUV और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक बुरी तरह से घायल है। एक घायल को उपचार के लिए डेगाना अस्पताल लाया गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की सूचना पर तत्काल डेगाना पुलिस दी। सूचना के मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब कृषि विभाग के कर्मचारी नंदसिंह अपने बेटे के साथ अपने रिटायरमेंट का निमंत्रण और कागजी कार्रवाई पूरी कर अपने घर लौट रहे थे। कृषि पर्यवेक्षक सुशीला देवी का घर बीच रास्ते में होने से उसने वहां तक के लिए लिफ्ट ली थी। इसके बाद नागौर के डेगाना के पालियास गांव में NH-458 पर SUV और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। उस वक्त शाम के करीब 4 बज रहे थे।

इस हादसे में SUV में सवार कृषि पर्यवेक्षक सुशीला देवी की मौत और कृषि विभाग के कर्मचारी नंदसिंह के बेटे 33 वर्षीय भवानी सिंह ने मौके पर दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। ईडवा सामुदायिक अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल नंदसिंह को उपचार के लिए डेगाना अस्पताल लाया गया। डेगाना अस्पताल में दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम होगा।

वैगनआर सवार लोग फरार

सूचना पर पादू कलां थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया। रॉन्ग साइड से आ रही कार सवार लोग मौके से फरार हो गए।

सुशीला की शादी नहीं हुई थी

सुशीला 2021 में कृषि पर्यवेक्षक बनी थी। सुशीला के पिता एक किसान है। उसके एक छोटा भाई और दो बहनें हैं। सुशीला की शादी नहीं हुई थी। वहीं भवानी सिंह अजमेर में वकालत करते थे।

बताया जा रहा है कि नंदसिंह का 31 जुलाई को रिटायरमेंट है। एक अगस्त को उन्होंने रिटायरमेंट का फंक्शन रखा था। वे अपने बेटे एडवोकेट भवानी सिंह के साथ ईडवा में साथियों को रिटायरमेंट कार्यक्रम का निमंत्रण देने और कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए आए थे।