श्री गंगानगर

श्री गंगानगर-सूरतगढ़ फोरलेन हाईवे परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, सर्वे का काम हुआ शुरू… किसानों की 800 बीघा भूमि का होगा अधिग्रहण

श्री गंगानगर-सूरतगढ़ फोरलेन हाईवे के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है। फोरलेन हाईवे की चौड़ाई 80 फीट होगी। सर्वे का काम पूरा होने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
less than 1 minute read
Road news
फोटो-एआई जेनरेटेड

श्री गंगानगर। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने श्री गंगानगर- सूरतगढ़ के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-62) को टू लेन से फोरलेन करने की स्वीकृति हाल ही में प्रदान की थी। राष्ट्रीय राजमार्ग 75.5 किमी लंबी सड़क को फोरलेन बनाने लिए केंद्रीय मंत्रालय ने 1022.57 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस हाईवे के निर्माण के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) सुभाष कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में परिवर्तित करने के लिए 800 बीघा भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। जिन किसानों की भूमि फोरलेने के लिए ली जाएगी, उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। इस मार्ग पर आवागमन सुविधाजनक हो और दुर्घटना की संभावना न्यून हो, इसके लिए सूरतगढ़ तक फोरलेन हाईवे के बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा।

साल 2026 में शुरू होगा निर्माण

फोरलेन हाईवे का सर्वे पूरा होने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद साल 2026 में ही इसका निर्माण शुरू होने की पूरी उम्मीद है। डिवाइडर के दोनों तरफ सड़क की चौड़ाई 40-40 फीट होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच में आने वाले अतिक्रमणों और पेड़ों को हटायाा जाएगा। पेड़ों को हटाने की कार्यवाही वन विभाग करेगा।

लालगढ़ तक एक और सड़क का होगा चौड़ीकरण

श्री गंगानगर-हनुमानगढ़ मार्ग पर श्री गंगानगर से लालगढ़ जाटान तक भी डिवाइडर युक्त सड़क बनाने की कार्यवाही चल रही है। प्रशासन इसके लिए प्रस्ताव तैयार करवा रहा है। राज्य सरकार ने प्रत्येक जिले में दो सड़कों को चौड़ा करने की योजना बनाई है। श्री गंगानगर-सूरतगढ़ मार्ग को फोरलेन बनाने की मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन ने श्री गंगानगर से लालगढ़ जाटान तक यातायात का दबाव देखते हुए इसे चौड़ा कर डिवाइडर युक्त बनाने का निर्णय किया है। प्रस्ताव तैयार होते ही राज्य सरकार को भेज दिया जाएगा।

Updated on:
30 Dec 2025 08:27 pm
Published on:
30 Dec 2025 08:27 pm
Also Read
View All
जिस वीडियो को हरभजन सिंह ने किया था शेयर, उसको लेकर श्रीगंगानगर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

₹3435.77 करोड़ की लागत से 320.17KM रेलमार्ग पर बिछेगी दूसरी रेललाइन, राजस्थान-हरियाणा समेत 3 राज्यों को होगा फायदा

नशे में खड़े युवकों की मेडिकल जांच से होगा नया खुलासा, पुलिस बोली-पंजाब नहीं राजस्थान का है हरभजन सिंह का शेयर Viral ‘Zombie’ Video

Sri Ganganagar: स्कूल के वाटर कूलर से करंट लगने पर 9 साल के छात्र की मौत! परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, रखी यह शर्त

श्रीगंगानगर: ₹50 हजार देकर ‘यहोवा की शरण’ में बुलाने का खेल! अनूपगढ़ में धर्मांतरण का खुलासा, पंजाब से जुड़े तार