श्री गंगानगर

गणपति दर्शन से होता है जीवन सफल, कीजिए श्रीगंगानगर स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर के दर्शन

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/

less than 1 minute read
गणपति दर्शन से होता है जीवन सफल, कीजिए श्रीगंगानगर स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर के दर्शन

-चौदह को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में गणपति की होगी आरती, इकहत्तर ब्राह्मणों को करवाया जाएगा ब्रह्मभोज

-श्री दादा जी संकीर्तन मंडल और श्री गणेश महिला संकीर्तन मंडल करेंगे गुणगान
श्रीगंगानगर. सेतिया कॉलोनी गली संख्या तीन स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर की इलाके में पहचान है। मंदिर में गणपति की सुंदर प्रतिमा स्थापित है। यहां दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। वर्ष में विभिन्न अवसरों पर मंदिर में धार्मिक आयोजन करवाए जाते हैं। इस दौरान गणपति का दुग्धाभिषेक सहित कई आयोजन करवाए जाते हैं। मंदिर में मकर संक्रांति के उपलक्ष में 14 जनवरी को गणपति की विशेष पूजा अर्चना होगी। इकहत्तर ब्राह्माणों को ब्रह्मभोज करवाया जाएगा। श्री दादा जी संकीर्तन मंडल और श्री गणेश महिला संकीर्तन मंडल गुणगान करेंगे।

प्रवक्ता मोहन सोनी ने बताया कि मकर संक्रांति पर 14 जनवरी सुबह सवा नौ बजे गणपति की विशेष पूजा अर्चना और आरती होगी। इसके बाद 71 ब्राह्मणों को ब्रह्मभोज करवाया जाएगा। सभी देवी-देवताओं की प्रतिमा का सुन्दर श्रृंगार होगा।

Updated on:
08 Jan 2019 11:06 pm
Published on:
09 Jan 2019 06:00 am
Also Read
View All