श्री गंगानगर

Holi 2026: इस बार होली में ‘डिस्को गुलाल’ दिखा रहा कमाल, रंग बरसाने वाले पटाखे खींच रहे लोगों का ध्यान

Holi Shopping Rajasthan: होली के नजदीक आते ही श्रीगंगानगर के बाजारों में रंग, गुलाल और पिचकारियों की खरीदारी तेज हो गई है। इस बार पानी वाले रंगों की बजाय खुशबूदार और हर्बल गुलाल की मांग अधिक है। रंग बरसाने वाले पटाखे, सिलेंडर शॉट, कलर गन और नए डिजाइन की पिचकारियां बाजार का प्रमुख आकर्षण बनी हुई हैं।

2 min read
दुकानों पर रखी गुलाल। फोटो: पत्रिका

Sri Ganganagar News: होली का महापर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सदर बाजार और पुरानी धानमंडी में रंग, गुलाल और पिचकारियों से सजी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। विक्रेताओं के अनुसार इस बार पानी वाले रंगों की बजाय गुलाल की मांग अधिक है।

बाजार में डिस्को हाईलाइटर गुलाल, ऑर्गेनिक गुलाल, माइक्रो सॉफ्ट हर्बल गुलाल, पान, गुलकंद, लैवेंडर, लिली, मेरीगोल्ड फ्लेवर, कॉफी, स्ट्रॉबेरी और वनीला सुगंधित विकल्प उपलब्ध हैं। विक्रेता विजय कुमार के अनुसार ग्राहक त्वचा के अनुकूल व खुशबूदार गुलाल पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Success Story: उदयपुर में 8वीं पास किसान ने पेश की जल संरक्षण की मिसाल, सरकारी योजना का किया सही उपयोग

‘डिस्को हाईलाइटर गुलाल’ खास आकर्षण बना है। हर्बल रंगों की किट 200 से 300 रुपए में उपलब्ध है, जो फूलों से तैयार बताई जा रही है। वजन बढ़ने पर कीमत भी बढ़ती है।

आग लगते ही शोर और रंग की बरसा

जरा सोचिए! रंगों का पर्व होली हो और इस दौरान कोई माचिस की तीली से पटाखा जलाए और उससे रंग बरसाने की बात कहे तो आपका चौंकना लाजिमी है, लेकिन बाजारीकरण के इस दौर में यह सच है। बाजारों में हर्बल रंग और गुलाल तो हैं ही लेकिन ऐसे-ऐसे पटाखों की रेंज है जो धमाके के साथ खुशबूदार गुलाल और रंगों की बरसात कर देते हैं।

सिंगल शॉट, अनार, कलर बम, स्काई शॉट और रंगों वाले सिलेंडर नाम से बिक रहे ये आइटम वातावरण को रंगीन कर देते हैं। ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बिक रही इन वस्तुओं को ग्राहक उत्साह से खरीद रहे हैं।

पिचकारियों से सजी दुकान। फोटो: पत्रिका

नॉब खींचिए और गुलाल उड़ाइए

रंगों से भरे सिलेंडर गैस सिलेंडर की तरह दिखते हैं। दो किलो, छह किलो और साढ़े सात किलो तक के विकल्प हैं। कारोबारी मुकेश के अनुसार कीमत 700 से 1,200 रुपए तक है। वजन के अनुसार दर तय होती है। नॉब खींचिए और गुलाल उड़ाइए। इस सिलेंडर शॉट का नॉब खीचते ही इसमें से पानी नहीं गुलाल निकलेगा।

शॉट गन से 280 बार उड़ेगा रंग

इसी प्रकार शॉट गन दबाते ही 280 बार रंग उड़ाएगी। युवाओं में इसकी मांग है। बच्चों के लिए ‘पुष्पा की कुल्हाड़ी’, ‘बाहुबली की तलवार’, हेलीकॉप्टर, ऑपरेशन सिंदूर मिसाइल डिजाइन पिचकारी उपलब्ध है। गुलाल टैंक, सिलेंडर, स्प्रे और गन की भी मांग है। सदर बाजार, गोल बाजार और पब्लिक पार्क मार्केट में ‘होली के रंग अपनों के संग’ स्लोगन वाली टी-शर्ट और मुखौटे भी खूब बिक रहे हैं। महिलाओं के लिए सूखे गुलाल के छोटे पैकेट उपलब्ध हैं। पक्के रंग भी अलग-अलग पैकिंग व कीमत में मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें

Vayu Shakti 2026: पहली बार सामने आया S-400 का फायरिंग VIDEO, रचा सैन्य इतिहास का नया रिकॉर्ड

Updated on:
27 Feb 2026 06:10 pm
Published on:
27 Feb 2026 05:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर