श्री गंगानगर

हादसों को दिया जाता रहा है न्यौता, मुख्यमंत्री तक की हुई है सभा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
business
dhan mandi

श्रीगंगानगर

कृषि आधारित अर्थव्यवस्था वाले इस जिले की धान मंडियों में हादसों को न्यौता दिया जाता रहा है। पदमपुर में रविवार को हुए हादसे के बाद कृषि विपणन विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक सुभाष सहारण सहित अनेक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, जांच शुरू हो गई है लेकिन सवाल उठता है कि कृषि जिन्सों के खरीद-बेचान के लिए बनी मंडियों में अन्य आयोजनों की स्वीकृति ही क्यों जारी की जाती है।

जिला मुख्यालय की नई धान मंडी मेें मुख्यमंत्री की सभा हो चुकी है, अनेक बड़े धार्मिक आयोजन के लिए मंजूरी दी जा चुकी है। ऐसा जिले की अन्य मंडियों में भी होता रहा है। पिछली बार यहां दशहरा आयोजन की स्वीकृति की फाइल भी चली लेकिन इसकी मंजूरी तो जारी नहीं की गई लेकिन उससे एक वर्ष पहले दशहरा जैसा बड़ा आयोजन भी यहां हुआ। बात की जाए श्रीगंगानगर की नई धान मंडी की तो इसमें 19 शैड वाले कॉमन प्लेटफार्म बने हुए हैं, बीसवें का काम चल रहा है। इनमें से अधिकतर 50 गुणा 250 फीट के है।

कॉमन शैड किसानों का कृषि जिन्स रखने के लिए ही है। यह अलग बात है कि इसमें व्यापारी भी अपना माल लगाते रहते हैं। वर्षा एवं धूप से बचाने में ये विशाल शैड कारगर हैं। कृषि जिन्सों की सरकारी खरीद के समय, जरूरत पडऩे पर खरीद एजेंसियों को अस्थाई भण्डारण के लिए भी इन्हें दिया जाता रहा है। कई मंडियों में तो अभी भी कुछ जिन्सों के ये कट्टे रखे हुए हैं।

Read more news and stay updated:-

Published on:
29 Jul 2018 08:19 pm
Also Read
View All
Sri Ganganagar : श्रीगंगानगर में खुजली-फंगल संक्रमण का कहर, OPD में रोज पहुंच र​हे करीब 150 लोग, जानें बचाव के उपाय

राजस्थान में MSP पर गेहूं खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा, 9 जिलों में 163 करोड़ के भुगतान की जांच शुरू

श्रीगंगानगर में नकली सैन्य वर्दी सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 1,000 मीटर कपड़ा जब्त, कई दुकानों पर हुई छापेमारी

Sri Ganganagar : जिस भाई पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने चाय बनाने के बहाने घर बुलाया, कुल्हाड़ी से की बहन की हत्या

राजस्थान: फर्जी डिग्री मामले में MLA जयदीप बिहाणी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के आदेश, SP-IG को सख्त निर्देश