श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: गिरफ्तार महकदीप को लेकर परिजनों का बड़ा खुलासा, दविंदर की मां बोली- प्यार के जाल में फंसाकर कराए गलत काम

Sri Ganganagar railway track blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के मामले में गिरफ्तार महकदीप कौर और दविंदर सिंह के परिजनों ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 3:03 PM IST
Sri Ganganagar railway track blast
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: (Photo-IANS/Patrika)

नई दिल्ली। राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के मामले में पंजाब के गुरदासपुर से दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके परिजनों की बयान सामने आए हैं। दोनों परिवारों ने आरोपी महिला महकदीप कौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल महिला महकदीप कौर गुरदासपुर के सीमावर्ती इलाके कलानौर के दोस्तपुर गांव की रहने वाली है, जबकि दूसरा आरोपी दविंदर सिंह चौड़ेकलां गांव का निवासी है। दोनों को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि उनके पास से दो पिस्तौल भी बरामद हुईं। इस ब्लास्ट केस में पाकिस्तानी कनेक्शन होने की बात भी सामने आई है।

'नहीं सुनती थी बात, अपनी मर्जी से आना-जाना'

आरोपी महकदीप कौर के पिता तिरलोक सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि वह परिवार के किसी भी सदस्य की बात नहीं सुनती थी। वह हमें कुछ नहीं बताती थी। उसने यह भी नहीं बताया कि वह क्या काम करती है। वह किसी से भी अच्छे तरीके से बात नहीं करती थी। इस कारण उससे भी हमारा ज्यादा मतलब नहीं बचा था। उन्होंने बताया कि वह कई दिन बाद घर लौटकर आई थी। उसके बाद जब पुलिस आई तो हमें पता चला कि वह इस तरह के काम कर रही है।

महकदीप की मां सरबजीत कौर ने कहा कि वह अपनी मर्जी से कहीं चली जाती थी और अपनी मर्जी से ही घर वापस आ जाती थी। उसने 12वीं तक पढ़ाई की थी। अपनी मर्जी से ही उसने शादी की थी। शादी को लगभग दो साल हुए थे। बाद में उसने तलाक दे दिया था।

तीन महीने से महकदीप के संपर्क था दविंदर

उधर, आरोपी दविंदर सिंह की चाची सुखविंदर कौर और मां बलजीत कौर ने बताया कि दविंदर सिंह ने 12 कक्षा तक पढ़ाई की थी। वह पिछले 3 महीने से महकदीप कौर के संपर्क में था और दोनों में प्रेम संबंध थे। महकदीप कौर ने अपने प्यार के चक्कर में डालकर शादी का बहाना देकर इसे गलत काम में डाल लिया है।

'महकदीप ने दविंदर से कहा था कि वह उसे लाख रुपए देगी'

चाची सुखविंदर कौर ने कहा कि दविंदर ब्लास्ट के दो दिन पहले ही दिल्ली जाने के बारे में बोलकर गया था। ब्लास्ट के 3 दिन बाद वह घर वापस आया था। चाची सुखविंदर कौर ने बताया कि महकदीप ने दविंदर से कहा था कि वह उसे लाख रुपए देगी। इसके बाद वह से कहकर निकला था कि पैसा लेने जा रहा है। हमें पहले महकदीप के बारे में नहीं पता था। दविंदर सिर्फ यह कहकर जाता था कि दोस्त के पास जा रहा है। मां बलजीत कौर ने कहा कि जब दविंदर घर से गया था, तो वह अमृतसर से मोटरसाइकिल लाने की बात कहकर गया था। वह 7-8 नवंबर को वापस आया था।

Updated on:
15 Nov 2026, 3:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ ने…’, महकदीप ने उगले राज़, श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा!

Rajasthan Railway Track Blast: पति गिरफ्तार हुआ तो पाक हैंडलर्स के संपर्क में आई महकदीप, फिर लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर रेलवे ट्रैक उड़ाया

राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा: लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक-युवती की किसने की थी मदद?

राजस्थान में रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, दो मुख्य आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, होटल मालिक समेत तीन हिरासत में

Rajasthan: पति के साथ वोट देकर लौट रही विवाहिता की मौत, बाइक में चुन्नी फंसने से हुआ हादसा