श्री गंगानगर

राज्य स्तरीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता एक फरवरी से

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/  
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2019, 8:01 PM IST
 Kho-Kho
राज्य स्तरीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता एक फरवरी से

राज्य स्तरीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता एक फरवरी से

-तीन दिवसीय कार्यक्रम: राज्य की 25 महिला एवं पुरुष वर्ग की टीमें

भाग लेंगी

श्रीगंगानगर.राजस्थान खो-खो संघ अजमेर व जिला खो-खो संघ श्रीगंगानगर के संयुक्त तत्वावधान में 52 वीं राज्य स्तरीय सीनियर (महिला व पुरुष) खो-खो प्रतियोगिता एक से तीन फरवरी को सेक्टर 17 (अंध विद्यालय के सामने)के खेल मैदान पर आयोजित की जाएगी। इसको लेकर अभी से तैयारियां की जा रही है। डॉ.राधाकृष्णन गल्र्स कॉलेज की टीमें एवं खिलाड़ी विश्व विद्यालय स्तर पर एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सहभागिता करते रहे हैं। इसलिए जिला संघ ने डॉ.राधाकृष्णन गल्र्स कॉलेज एवं इंडियन एकेडमी श्रीगंगानगर को प्रतियोगिता का प्रयोजक एवं केएल यादव को प्रतियोगिता आयोजन सचिव नियुक्त किया है। यह जानकारी मंगलवार को हुई प्रेसवार्ता में यादव व जिला खो-खो संघ के जिला सचिव आरआर ढाका ने दी है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में राजस्थान के 25 जिलों से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों से युक्त पुरुष व महिला वर्ग की टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर पर खेली जाएगी। प्रतियोगिता में निर्णायक कार्य भारतीय खो-खो महासंघ के योग्यताधारी निर्णायकों की ओर से किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक हरमिंद्र सिंह आदि शामिल हुए।

माकूल रहेगी व्यवस्था--जिला खो-खो संघ श्रीगंगानगर के जिला सचिव आरआर ढाका ने बताया कि सैक्टर 17 मार्केट में निर्मित तीन खेल मैदानों पर मैच करवाए जाएंगे। खिलाडिय़ों केा लाने के लिए रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेंड पर बसों की व्यवसिा की गई है। खिलाडिय़ों के लिए भोजन व्यवस्था एवं चिकित्सा व्यवस्था खेल मेदान पर ही की गई है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: पाक में बैठा ‘उमर चाचा’ कौन? RDX और हथियार तस्करी के सरगना कुलवंत सिंह सुक्खा पर ISI कनेक्शन का शक

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट

श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची