श्री गंगानगर

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो

- श्रीगंगानगर के युवक आकाश इंदौरा की संदिग्ध मौत का मामला
2 min read
• •
Updated: 1 Mar 2018, 12:29 PM IST
Crime

केसरीसिंहपुर.

श्रीगंगानगर के युवक आकाश इंदौरा की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत के मामले को लेकर यहां धानका समाज और पल्लेदार यूनियनों ने बुधवार को धान मंडी में आधा दिन काम ठप रखा व निष्पक्ष जांच की मांग की। मजदूरों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए मामले में दर्ज मुकदमा वापस लेने, दोषी पुलिस अधिकारियों को शीघ्र हटाने की मांग का ज्ञापन यहां उप तहसील कार्यालय में जिला कलेक्टर के नाम का सौंपा गया।

यहां धान मंडी प्रांगण व उप तहसील कार्यालय के समक्ष हुई सभा में गंगानगर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए व दोषी थाना प्रभारी को हटाने की मांग की गई। धानका समाज के समर्थन में आए माकपा नेता सोहन सिंह मंडेर, पवन सुरलिया, दर्शन मौर्य, लेबर यूनियन के करनैल सिंह आदि ने सभा को सम्बोधित करते हुए निष्पक्ष जांच नही होने व मामले में शीघ्र कार्यवाही न होने पर मंडी में बन्द व आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।

धानमंडी मजदूरों के आधा दिन काम बंद करने की घोषणा के बाद यहां धान मंडी में कृषि जिंसों की बोली सहित अन्य कार्य भी ठप रहे। इस दौरान धानक समाज के पूर्व पार्षद जगदीश भवानिया, पूर्व पार्षद नत्थू राम महावर, रवि कुमार, विनोद कुमार, बाबू लाल, राजपाल और अजय कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। मजदूरों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए मामले में दर्ज मुकदमा वापस लेने, दोषी पुलिस अधिकारियों को शीघ्र हटाने की मांग का ज्ञापन यहां उप तहसील कार्यालय में जिला कलेक्टर के नाम का सौंपा गया।

यहां भी पढ़े

कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा सात मार्च से https://goo.gl/7GzgXB

आखिरकार बिना लोकार्पण आवागमन हुआ शुरू https://goo.gl/ivTJda

बेटियां बचाने के लिए बनाए 'लोगो' https://goo.gl/HEhknF

Video: बच सकती थी चार वर्षीय बालिका शीया की जान https://goo.gl/nRSK1V

Published on:
Also Read
View All