श्री गंगानगर

पत्नी को अपने पति की गतिविधियों पर शक था, आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा

Rajasthan teacher scandal Viral News: यह पूरा मामला 9 जुलाई का है और 11 जुलाई को इसका वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है और अब शनिवार को शिक्षा विभाग ने इस मामले में जांच बिठा दी है।
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2025, 1:35 PM IST
Feature image
प्रतीकात्मक तस्वीर - पत्रिका

Rajasthan teacher scandal Viral News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक की पत्नी ने अपने पति को सुनसान इलाके में खड़ी कार के अंदर एक महिला और एक अन्य पुरुष शिक्षक के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया।

महिला ने मौके पर ही वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। मामले के तूल पकड़ते ही शिक्षा विभाग हरकत में आ गया और पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार यह घटना राजकीय विद्यालय से जुड़े शिक्षकों की है, जो सप्ताहांत पर स्कूल से दूर एक सुनसान जगह कार में थे।

यह है पूरा मामला…

सूत्रों के मुताबिक स्कूल के प्रधानाचार्य जसवीर सिंह और शिक्षा विभाग के एक अन्य अधिकारी एसीबीईओ नरेश रिणवा एक अन्य महिला के साथ संदिग्ध हालात में एक कार में थे। कार सूरतगढ़ के नजदीक एक पुल के पास सुनसान स्थान में खड़ी थी। कार सवार तीनों शराब के नशे में थे।

प्रधानाचार्य की पत्नी को अपने पति की गतिविधियों पर पहले से शक था। उसी समय पत्नी अपने बेटे के साथ अपने स्कूटर से वहां से गुजरी। मां और बेटा नजदीक ही एक होटल में रात का डिनर लेने जा रहे थे। वापस लौटते समय बेटे की नजर कार पर पड़ी तो उसने कहा कि मम्मी देखा पापा और एक अंकल कार में हैं।

पास जाकर देखा तो पता चला पति जसवीर, उनका दोस्त नरेश और महिला कार में आपत्तिजनक हालत में थे। पत्नी ने कार का दरवाजा खोला तो पति बाहर निकला। उसने अपनी पत्नी से मारपीट की। पत्नी ने उसके हाथ पर भी काट लिया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद वहां भीड़ हो गई और भीड़ ने दोनों शिक्षकों से मारपीट की।

एक शिक्षक को पकड़ा और दूसरा कार समेत फरार हो गया। इस दौरान उसने वहां कई वाहनों को टक्कर मारी। यह पूरा मामला 9 जुलाई का है और 11 जुलाई को इसका वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है और अब शनिवार को शिक्षा विभाग ने इस मामले में जांच बिठा दी है।

हो सकता है सख्त एक्शन

इस पूरे मामले में अब मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गिरजेशकांत शर्मा, डीईओ सत्यप्रकाश टेलर और एडिसीपी अरविंद सिंह और एक अन्य महिला प्रधानाचार्य की कमेटी बनाई गई है और उनसे तीन से चार दिन के दौरान ही रिपोर्ट मांगी गई है। इस मामले में पुलिस की जांच अलग से चल रही है। उस महिला से भी बातचीत करने का प्रयास किया जा रहा है जो उस समय कार में मौजूद थी। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Updated on:
18 Jul 2025, 1:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला